नए साल में बजरंग बीट्स पर झूमे उज्जैन के लोग: गीत-संगीत के साथ पेश की हनुमान चालीसा; नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देना था उद्देश्य – Ujjain News

नए साल में बजरंग बीट्स पर झूमे उज्जैन के लोग:  गीत-संगीत के साथ पेश की हनुमान चालीसा; नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देना था उद्देश्य – Ujjain News

उज्जैन में नए साल की पूर्व संध्या पर ‘बजरंग बीट्स’ नामक एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं ने धार्मिक धुनों पर थिरकते हुए नए साल का स्वागत किया।

.

यह आयोजन सामान्य शोरगुल भरी पार्टियों से अलग था और इसका उद्देश्य तनाव तथा मानसिक अशांति से जूझ रही नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देना था।

‘शांतम्’ ध्यान केंद्र ने हनुमान परिवार के जीवन प्रबंधन गुरु पं. विजयशंकर मेहता की प्रेरणा से ‘बजरंग बीट्स’ का आयोजन किया।

ध्यान केंद्र के संजय शर्मा ने बताया-

कार्यक्रम बुधवार शाम 7 बजे से 8 बजे तक कॉसमॉस मॉल, नानाखेड़ा में संपन्न हुआ। इसमें युवा, बुजुर्ग सहित सभी आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया।

QuoteImage

इस आयोजन में विशेष रूप से हनुमान चालीसा की चौपाइयों को गीत-संगीत के अनूठे संयोजन के साथ प्रस्तुत किया गया। सैकड़ों प्रतिभागियों ने एक साथ भक्ति-संगीत पर नृत्य कर ध्यान में लीन हुए।

आयोजकों के अनुसार, यह अनुभव केवल भजन सुनने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने प्रतिभागियों को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और नए साल की शुरुआत शांति, संतुलन तथा सकारात्मक सोच के साथ करना था।

देखिए तस्वीरें…

हनुमान चालीसा की चौपाइयों को गीत-संगीत के साथ प्रस्तुत किया।

हनुमान चालीसा की चौपाइयों को गीत-संगीत के साथ प्रस्तुत किया।

आयोजन में युवा, बुजुर्ग सहित सभी आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया।

आयोजन में युवा, बुजुर्ग सहित सभी आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी के लिए 'मेंटल डिटॉक्स' के रूप में प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी के लिए ‘मेंटल डिटॉक्स’ के रूप में प्रस्तुत किया गया।

प्रतिभागी एक साथ भक्ति-संगीत पर नृत्य कर ध्यान में लीन हुए।

प्रतिभागी एक साथ भक्ति-संगीत पर नृत्य कर ध्यान में लीन हुए।

Source link