Last Updated:
Pradeep Mishra News: छापीहेड़ा हिंदू सम्मेलन में पं. प्रदीप मिश्रा ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा की निंदा की. साथ ही एकजुटता का आह्वान किया. कहा, ‘शिवाजी की भूमि पर डर नहीं, जागरण होगा’.
रिपोर्ट: विजयवर्गीय
Rajgarh News: नव वर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में हजारों श्रद्धालु उमड़े. मुख्य वक्ता अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा को चेतावनी बताते हुए भारत के हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया. संघ शताब्दी वर्ष के इस कार्यक्रम में ‘हर हर महादेव’ के नारों के बीच धर्म-जागरण की हुंकार गूंजी. पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा, साधु-संत, तपस्वी सभी हिंदुओं को जगा रहे हैं.
मंच से गरजते हुए पं. मिश्रा ने कहा, “बांग्लादेश में हिंदुओं को जिंदा टांगकर जलाया जा रहा है, ये डराने की साजिश रची जा रही है. लेकिन, याद रखें, यह शिवाजी महाराज, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और अहिल्याबाई होलकर की धरती है. हिंदू डरने वाला नहीं, बल्कि जागने वाला है.” पं. मिश्रा ने हिंदुओं को चेताया, “गांव में कुएं की मोटर चोरी पर तो जाग जाते हैं, लेकिन बांग्लादेश की ये घटनाएं देखकर भी न जागे तो कब जागेंगे? अब नहीं जागे तो कोई और राष्ट्र को चुरा ले जाएगा.”
सम्मेलन में भारी भीड़ ने हिंदू एकजुटता का सशक्त प्रदर्शन किया. मंडी परिसर में दोपहर 12 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और प्रवचन हुए. पं. मिश्रा ने संदेश दिया, “इधर-उधर नहीं, पूरा समाज एक परिवार है. बांग्लादेश की घटनाएं चेतावनी हैं, भारत में एकजुट होकर जवाब दें.” स्थानीय संगठनों ने बताया कि यह धर्म-जागरण अभियान का हिस्सा है, जो पूरे मध्य भारत में फैल रहा है. पं. मिश्रा ने नव वर्ष पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, “2026 हिंदू जागरण का वर्ष बने.”
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें