मंडला पहुंचे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल: नववर्ष पर परिवार सहित पूजा-अर्चना; महिष्मती घाट पर नर्मदा महाआरती में हुए शामिल – Mandla News

मंडला पहुंचे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल:  नववर्ष पर परिवार सहित पूजा-अर्चना; महिष्मती घाट पर नर्मदा महाआरती में हुए शामिल – Mandla News


छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका बुधवार को मंडला पहुंचे और नववर्ष के अवसर पर महिष्मती घाट पर आयोजित मां नर्मदा की महाआरती में शामिल हुए। राज्यपाल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां नर्मदा को प्रणाम कर दीपदान किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में सु

.

श्रद्धालुओं को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

महाआरती के बाद राज्यपाल ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के लिए मंगलमय वर्ष की कामना करते हुए कहा कि नया साल जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता लेकर आए।

कान्हा से मंडला तक का भ्रमण

राज्यपाल मंगलवार को नववर्ष पर परिवार सहित कान्हा नेशनल पार्क भी भ्रमण कर चुके थे। इसके बाद वे मंडला नर्मदा दर्शन और पूजन के लिए आए और पूजा-अर्चना के बाद वापस कान्हा रवाना हो गए। उनके साथ पत्नी, दोनों बेटे, बहू और बहन भी मौजूद थे।



Source link