यशस्वी जायसवाल नहीं इन ये दो खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनने की रेस में

यशस्वी जायसवाल नहीं इन ये दो खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनने की रेस में


Last Updated:

यशस्वी जायसवाल नहीं रवींद्र जडेजा और रियान पराग राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनने की रेस में आगे

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने कप्तान संजू सैमसन को अगले सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को ट्रेड कर दिया. पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स (RR) की सफलता के लिए कप्तानी कौन करेगी ये सबसे अहम होने वाला है. मिनी-ऑक्शन के बाद रविंद्र जडेजा, सैम करन और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई जैसे बड़े खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर मजबूत स्क्वाड तैयार किया है. कप्तानी को लेकर अभी भी सवाल बना हुआ है.

जियोस्टार से बातचीत में पूर्व भारतीय बल्लेबाज उथप्पा ने RR की गेंदबाजी को सराहा. उन्होंने कहा, “राजस्थान रॉयल्स के पास 10 तेज गेंदबाज हैं, जिससे उन्हें काफी विकल्प मिलते हैं. अगर ये गेंदबाज जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में सही जगह गेंदबाजी करें, तो टीम काफी सफल हो सकती है. बिश्नोई और जडेजा जैसे स्पिनर्स, शिमरोन हेटमायर और डोनोवन फरेरा का समर्थन, और ध्रुव जुरेल व रियान पराग के साथ बल्लेबाजी में गहराई, अब टीम पूरी तरह संतुलित नजर आ रही है.”

कप्तानी को लेकर उन्होंने कहा, “सिर्फ एक सवाल है, और वो है नेतृत्व. मेरा मानना है कि कप्तानी का जिम्मा रियान पराग या रविंद्र जडेजा को मिल सकता है, जबकि यशस्वी जायसवाल को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.”

महान स्पिनर अनिल कुंबले ने भी टीम के संतुलन की तारीफ की और युवा खिलाड़ियों, अनुभवी परफॉर्मर्स और ऑलराउंडर्स की मौजूदगी को अहम बताया. उन्होंने मुख्य तेज गेंदबाजों जैसे जोफ्रा आर्चर की फिटनेस को लेकर चिंता जताई, लेकिन नेतृत्व को सबसे बड़ा मुद्दा बताया.

कुंबले ने कहा, “अगर आप इस टीम को देखें, तो कप्तानी सबसे निर्णायक फैक्टर होगी. अगर आप राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू सैमसन जैसी पर्सनैलिटी को दोहराना चाहते हैं, तो ध्रुव जुरेल सबसे करीब हैं. इसके अलावा टीम मजबूत है, जिसमें युवा खिलाड़ी, अनुभवी परफॉर्मर्स और ऑलराउंडर्स शामिल हैं. आईपीएल की शुरुआत में जोफ्रा आर्चर जैसे अहम खिलाड़ियों की फिटनेस भी जरूरी है. आखिरकार, टीम मैनेजमेंट को यह तय करना और साफ तौर पर बताना होगा कि कप्तान कौन होगा.”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

यशस्वी जायसवाल नहीं इन ये दो खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनने की रेस में



Source link