हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है।
नागदा बायपास रोड पर बुधवार दोपहर 12 बजे महाराणा प्रताप चौराहे के पास हादसा हो गया। यहां मंदसौर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटर सवार दो बहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों छात्राएं बुरी तरह घायल हो गई हैं।
.
पुलिस के मुताबिक, जिस कार से टक्कर हुई है वह मंदसौर के एक रिटायर्ड मजिस्ट्रेट की है, जिसे उस समय उनका ड्राइवर चला रहा था और रिटायर्ड मजिस्ट्रेट पीछे बैठे थे।
कॉलेज जाने के दौरान हुआ हादसा घायल छात्राओं की पहचान नागदा की रहने वाली खुशी यादव और उनकी छोटी बहन सोनाक्षी यादव के तौर पर हुई है। खुशी सरकारी कॉलेज में बीए फाइनल ईयर की छात्रा हैं और शनिवार को अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करने कॉलेज जा रही थीं।
उनकी छोटी बहन सोनाक्षी, जो नौवीं क्लास में पढ़ती हैं, वह भी उनके साथ स्कूटर पर थी। जैसे ही दोनों बहनें चौराहे के पास पहुंचीं, कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों काफी दूर जाकर गिरीं।
पुलिस ने घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया।
घायल बहनों का अस्पताल में इलाज जारी हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और दोनों बहनों को अस्पताल पहुंचाया। बड़ी बहन खुशी की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद उज्जैन के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, छोटी बहन सोनाक्षी का इलाज नागदा के अस्पताल में ही चल रहा है। डॉक्टर दोनों की सेहत पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
ड्राइवर फरार, पुलिस ने केस दर्ज किया पुलिस ने ड्राइवर पर दर्ज किया केस पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक्सीडेंट करने वाली कार का नंबर (MP09 CR 4572) है। कार चला रहे ड्राइवर की पहचान 54 साल के सत्यनारायण सोलंकी के रूप में हुई है, जो मंदसौर के खानपुरा का रहने वाला है।
पुलिस अब गवाहों के बयान और मौके की स्थिति के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।