Last Updated:
Bageshwar Dham News: बागेश्वर धाम के पीठाधीशश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आज का युवा शराब की बजाय चरणामृत पीकर नव वर्ष मना रहा है. पब-होटलों की जगह अयोध्या, मथुरा, काशी जैसे धार्मिक स्थलों पर उमड़ रहे युवा आस्था से जीवन धन्य बना रहे हैं. लाखों भक्त बागेश्वर धाम में हनुमान चालीसा पाठ करेंगे. जानें तैयारी…
Dhirendra Shastri News: नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, देशभर के युवाओं में बड़ा बदलाव आया है. उन्होंने कहा कि आज का युवा पब, होटल या मकबरों में शराब का नशा करके नव वर्ष नहीं मना रहा, बल्कि अयोध्या, मथुरा, काशी, महाकालेश्वर और बागेश्वर धाम जैसे पवित्र धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर भगवान का चरणामृत ग्रहण कर नया साल शुरू कर रहा है.
बागेश्वर बाबा ने कहा, “समय बदल गया है. पहले युवा पब-होटलों में जाकर शराब के नशे में नव वर्ष का उत्सव मनाते थे, जो उनके जीवन को अंधकारमय बनाता था. लेकिन, आज के ज्यादातर युवा भगवान के दर्शन से प्रेरित होकर चरणामृत पीकर नए वर्ष की शुरुआत कर रहे हैं. यह आस्था की विजय है.” कहा, पहले लोग ताजमहल देखने जाते थे. पिकनिक मानते थे. लेकिन, आज तस्वीर बदली है.
अयोध्या, वृंदावन, बनारस जा रहे युवा
बागेश्वर बाबा ने कहा, आज का युवा अयोध्या के राम मंदिर में जाकर नया वर्ष शुरू कर रहा है. यही वजह है कि मथुरा की कृष्ण जन्मभूमि, वृंदावन धाम, वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम, उज्जैन के महाकालेश्वर और छतरपुर के बागेश्वर धाम पर लाखों श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं. ये युवा न केवल दर्शन कर रहे हैं, बल्कि सामूहिक भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा पाठ में भी भाग ले रहे हैं. बताया, 1 जनवरी 2026 को बागेश्वर धाम में भी 2 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है.
छतरपुर-खुजराहो में भक्त टिक गए…
आगे बताया, बागेश्वर धाम से मिली जानकारी के अनुसार, नव वर्ष पर छतरपुर, खुजराहो में लाखों भक्त आ गए हैं. होटलें भर गई हैं. विशेष रूप से युवा वर्ग नए साल पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के लिए उत्साहित है. हनुमान चालीसा के पाठ से नए वर्ष की शुरुआत की जाएगी. बाबा बागेश्वर ने कहा, “भगवान हनुमान की कृपा से ये युवा जीवन को धन्य बना रहे हैं. यह प्रवृत्ति पूरे देश में फैल रही है, जो पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से मुक्ति का संकेत है.”
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें