शाजापुर में हुड़दंगियों पर सख्ती: नए साल में ट्रैफिक पुलिस की ‘रोको-टोको मुहिम”; चौराहों और मुख्य सड़कों पर चेंकिंग – shajapur (MP) News

शाजापुर में हुड़दंगियों पर सख्ती:  नए साल में ट्रैफिक पुलिस की ‘रोको-टोको मुहिम”; चौराहों और मुख्य सड़कों पर चेंकिंग – shajapur (MP) News


नए साल को शांत और सुरक्षित बनाने के लिए शाजापुर यातायात पुलिस ने बुधवार रात से सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत शहर में हुड़दंग करने वालों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

.

चौराहों और मुख्य सड़कों पर जांच

यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जांच प्वाइंट बनाए हैं। यहां वाहनों को रोककर नियमों की जांच की जा रही है। पुलिस की यह मुहिम “रोको-टोको” अभियान के नाम से चलाई जा रही है।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर फोकस

अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों की सघन जांच की जा रही है। साथ ही लोगों को समझाइश दी जा रही है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं, ताकि हादसों से बचा जा सके।

नियम तोड़ने वालों पर चालान

बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, ट्रैफिक नियम तोड़ने और तेज या अतिरिक्त हेडलाइट लगाने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है।

कई जगह लगाए गए प्वाइंट

यातायात प्रभारी सौरभ शुक्ला ने बताया कि दुपाड़ा रोड, दुपाड़ा रोड तिराहा, टंकी चौराहा, धोबी चौराहा सहित कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात है। इसके अलावा इंटरसेप्टर वाहन से लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात 8 बजे तक ड्रिंक एंड ड्राइव का कोई मामला सामने नहीं आया।

एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया-

QuoteImage

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान 1 जनवरी को भी जारी रहेगा, ताकि नए साल पर कोई अप्रिय घटना न हो।

QuoteImage



Source link