श्रेयस अय्यर के रिप्लेसमेंट ने ठोका शतक… महाराष्ट्र की एकतरफा जीत, उत्तराखंड को बुरी तरह से रौंदा

श्रेयस अय्यर के रिप्लेसमेंट ने ठोका शतक… महाराष्ट्र की एकतरफा जीत, उत्तराखंड को बुरी तरह से रौंदा


न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कभी भी हो सकता है. श्रेयस अय्यर की वापसी के कयास लगाए ही जा रहे थे कि उनके रिप्लेसमेंट ऋतुराज गायकवाड़ थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक ठोका था और अब विजय हजारे ट्ऱॉफी में भी बल्ले से गदर काट दिया है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी जगह के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है. उन्होंने अपनी पारी से महाराष्ट्र को एकतरफा अंदाज में जीत दिलाई.

उत्तराखंड के खिलाफ बड़ी जीत

गायकवाड़ ने शतकीय पारी के दम पर महाराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी एलीट 2025-26 के ग्रुप-सी मुकाबले में उत्तराखंड को 129 रन से हराया. अनंतम ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में महाराष्ट्र ने टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 331 रन बनाए. इस टीम ने 100 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। यहां से ऋतुराज गायकवाड़ ने सत्यजीत बच्चव के साथ पांचवें विकेट के लिए 88 गेंदों में 109 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 209 के स्कोर तक पहुंचा दिया.

Add Zee News as a Preferred Source


गायकवाड़ की बड़ी-बड़ी पार्टनरशिप

सत्यजीत 45 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद गायकवाड़ ने रामकृष्ण घोष के साथ छठे विकेट के लिए 94 रन जुटाकर स्कोर 300 के पार पहुंचाया. गायकवाड़ 113 गेंदों में 3 छक्कों और 12 चौकों के साथ 124 रन बनाकर आउट हुए, जबकि घोष ने 31 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 47 रन की पारी खेली.

बोरा ने झटके 3 विकेट

विपक्षी टीम के लिए देवेंद्र सिंह बोरा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि अभय नेगी ने 2 विकेट अपने नाम किए. इसके जवाब में उत्तराखंड की टीम 43.4 ओवरों में 202 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए सौरभ रावत ने 69 गेंदों में 56 रन की पारी खेली, जबकि युवराज चौधरी ने 32 रन बनाए. इनके अलावा, मयंक मिश्रा ने 31 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. विपक्षी खेमे से राजवर्धन हंगरगेकर और सत्यजीत ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि रामकृष्ण घोष और सिद्धेश वीर ने 2 विकेट निकाले. 

ये भी पढ़ें..  प्रचंड फॉर्म में सरफराज खान, IPL में बढ़ेगी CSK की टेंशन? अश्विन ने की बड़ी डिमांड

महाराष्ट्र 4 में से 2 मुकाबले गंवाकर ग्रुप सी की प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है, जबकि उत्तराखंड ने 4 में से 3 मुकाबले गंवाए हैं. यह टीम सातवें पायदान पर मौजूद है। इस ग्रुप में मुंबई की टीम शुरुआती 4 मुकाबले जीतकर शीर्ष पर मौजूद है। पंजाब की टीम ने 4 में से 3 मैच अपने नाम किए हैं। यह टीम दूसरे पायदान पर है.



Source link