Smriti Mandhana: टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के लिए साल 2025 बेहद उतार चढ़ाव भरा रहा. कभी इतनी खुशी मिली जो सबसे यादगार साबित हुई तो कभी इतना बड़ा दुख जिससे उबरने में उन्हें न जाने कितने दिन लगेंगे. साल के आखिरी दिन मंधाना ने 2025 की फ्लैशबैक रील शेयर की जिसमें शादी टूटने का दर्द साफ झलकता दिखा. पिछले महीने की 23 नवंबर की तारीख स्मृति के लिए नाइटमेयर साबित हुई जब उनकी शादी टूटी, भले ही पलाश मुच्छल के साथ 4 साल के रिलेशनशिप के ब्रेकअप का ऐलान उन्होंने कुछ दिनों बाद किया.
मंधाना ने शेयर की खास यादें
मंधाना ने एक मिनट की एक रील शेयर की जिसमें 2025 का फ्लैशबैक है. इस वीडियो में मंधाना ने खास यादें शेयर की, जहां से साल की शुरुआत हुई. वर्ल्ड कप 2025 में चैंपियन बनने की भी यादें इस वीडियो में देखने को मिलीं जिसमें मंधाना काफी खुश नजर आईं. उन्होंने अपनी शादी की एक फोटो भी शेयर की जिसमें टीम की सभी साथी एक साथ नजर आ रहीं हैं. शादी टूटने का दर्द आखिर में छलका जब मंधाना ने भगवत गीता में लिखे भगवान श्री कृष्ण के एक ज्ञान को शेयर किया.