साल 2025 का पहला और आखिरी शतक, टेस्ट से लेकर टी20 तक ऐसा करने वाले दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी,देखें पूरी लिस्ट

साल 2025 का पहला और आखिरी शतक, टेस्ट से लेकर टी20 तक ऐसा करने वाले दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी,देखें पूरी लिस्ट


साल 2025 में क्रिकेट जगत में बड़े-बड़े रिकॉर्डधारी हुए जिन्होंने कई सारे ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स कायम किए. कई खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत साल की शुरुआत और अंत को खास बनाया. कुछ खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट तो कुछ ने वनडे और टी20 फॉर्मेट में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स कायम किए. अफगानी खिलाड़ी ने साल का पहला टेस्ट शतक जड़ा तो कीवी खिलाड़ी ने साल 2025 का आखिरी टेस्ट शतक ठोकने का काम किया. ठीक इसी प्रकार इस साल कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने साल का पहला और आखिरी शतक जमाया. चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा और किन खिलाड़ियों ने ये कारनामा किया है.

रहमत शाह
साल 2025 में सबसे पहले टेस्ट में शतक जड़ने का काम अफगान खिलाड़ी रहमत शाह ने किया. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में ये रिकॉर्ड कायम किया. उन्होंने 139 रनों की अहम शतकीय पारी खेली और इस साल टेस्ट में शतक बनने की शुरुआत हुई. रहमत की इस शतकीय पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने 363 रनों का स्कोर खड़ा किया और इस मैच को 72 रनों के अंतर से अपनी झोली में डालने का काम किया. 

ग्लेन फिलिप्स
वनडे क्रिकेट में इस साल सबसे पहले शतक कीवी खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने जमाया. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में ट्राई-सीरीज के दौरान ये कारनामा किया . फिलिप्स ने 74 गेंदों में 106 रनों की तूफानी पारी खेलकर साल 2025 वनडे क्रिकेट में शतकों का आरंभ किया. फिलिप्स की शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंन ये मैच बड़े अंतर से जीतने में कामयाब रही.

Add Zee News as a Preferred Source


कुसल परेरा
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2025 का पहला शतक श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज कुसल परेरा के नाम पर है. उन्होंने ये कारनामा न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में किया. परेरा ने मात्र 46 गेंदों में शतक ठोक कीवीयों के होश उड़ा कर रख दिए.

डेवोन कॉनवे 
साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में आखिरी शतक ठोकने का रिकॉर्ड डेवोन कॉनवे के नाम पर है. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच की दूसरी पारी में ये कारनामा किया. उनकी शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 323 रनों के बडे़ अंतर से न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की.

यशस्वी जायसवाल
वनडे क्रिकेट में इस साल का आखिरी शतक भारतीय खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने ठोका है. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 116 रनों की पारी खेली. उनकी शतकीय पारी की बदौलत भारतीय टीम ने ये मैच 61 गेंद रहते ही जीत लिया था.

मुस्ताक हाजिक
साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल में आखिरी शतक मलेशिया के खिलाड़ी मुस्ताक हाजिक ने जमाया है. हाजिक ने बैंकॉक में फिलीपींस के खिलाफ खेलते हुए 113 रनों की पारी खेली.उनकी शतकीय पारी के दम पर मलेशिया ने 114 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की.

ये भी पढ़ेंजिंदगी और मौत के बीच…2 बार वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की हालत गंभीर, जानें पूरा मामला



Source link