9 साल से बन रही पंवासा मल्टी के 3 ब्लॉक खंडहर, मंछामन मल्टी का अटका काम शुरू – Ujjain News

9 साल से बन रही पंवासा मल्टी के 3 ब्लॉक खंडहर, मंछामन मल्टी का अटका काम शुरू – Ujjain News


शहर में सालों से अटकी दो प्रमुख आवासीय परियोजनाएं पंवासा और मंछामन मल्टी अब अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ती नजर आ रही हैं। अलग-अलग कारणों से लंबे समय तक अधर में लटकी होने से 400 से ज्यादा परिवारों का घर का सपना अधूरा था। अब निगम द्वारा दोनों ही परियोजना

.

मंछामन मल्टी के 288 हितग्राहियों और 15 दुकानदारों को सालों बाद आवास और दुकान मिलेंगे। पंवासा मल्टी में 200 से अधिक लोगों को मकान मिल सकेंगे। लंबे इंतजार, शिकायतों और अड़चनों के बाद अब निर्माण और मरम्मत कार्य फिर से शुरू होने से हितग्राहियों में उम्मीद जगी हैं कि आने वाले साल में वे अपने नए घरों में शिफ्ट हो सकेंगे।

पंवासा मल्टी : अवैध कब्जे और अधूरे निर्माण बने बड़ी बाधा पंवासा मल्टी पर वर्षों से अवैध कब्जों के कारण मामला उलझा रहा। हाल ही में निगम ने कार्रवाई करते हुए 40 से अधिक फ्लैट्स को कब्जे से मुक्त कर स्वामित्व में लिया। मल्टी में कुल 8 ब्लॉक हैं, जिनमें से 3 ब्लॉक पिछले 9 वर्षों से अधूरे पड़े हैं और खंडहर होते जा रहे हैं। इन ब्लॉकों में दरवाजे-खिड़की, बिजली कनेक्शन जैसे बुनियादी कार्य भी नहीं हो पाए। निगम ने अब इन अधूरे ब्लॉकों की मरम्मत व अन्य व्यवस्थाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक-दो माह में प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुधार कार्य शुरू होगा। अतिक्रमण हटने और मरम्मत के बाद यहां 200 से अधिक लोगों को आवास मिलने की संभावना है।

^नए साल में हितग्राही अपने नए घर में प्रवेश करेंगे। मंछामन मल्टी का कार्य अप्रैल तक पूरा कर लेंगे। पंवासा मल्टी में मरम्मत के लिए टेंडर निकाला है। मरम्मत के बाद आवंटन प्रक्रिया करेंगे। – मुकेश टटवाल, महापौर



Source link