CSK के 75 लाख होंगे वसूल.. घरेलू क्रिकेट में बल्ले से हल्ला मचा रहा ये सुपरस्टार, अश्विन ने धोनी एंड कंपनी को दी नसीहत

CSK के 75 लाख होंगे वसूल.. घरेलू क्रिकेट में बल्ले से हल्ला मचा रहा ये सुपरस्टार, अश्विन ने धोनी एंड कंपनी को दी नसीहत


आईपीएल 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं. सभी टीमों ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में साल के अंत में अपने-अपने खेमें को तैयार कर लिया है. चेन्नई ने भी कौड़ियों के भाव कुछ तगड़े प्लेयर्स अपने खेमें में शामिल किए. एक 75 लाख का बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में जमकर गदर काट रहा है, जिसके लिए अश्विन ने सीएसके को नसीहत भी दे दी. अश्विन ने इस धांसू बल्लेबाज के लिए स्पेशल पोस्ट किया और आंकड़े भी शेयर किए. उन्होंने सीएसके को इस प्लेयर को प्लेइंग-XI में शामिल करने की नसीहत दे दी है. 

कौन है ये बल्लेबाज?

ये बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के स्टार सरफराज खान हैं जिन्होंने मुंबई के लिए गोवा के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में दमदार 157 रन की पारी खेली. सरफराज ने ये आंकड़ा महज 75 गेंदों में छू लिया क्योंकि इस पारी में नौ चौके और 14 छक्के शामिल थे. सरफराज की पारी की बदौलत मुंबई ने आखिर में मैच 87 रनों से जीत लिया. IPL 2026 की नीलामी के दौरान ज्यादा टीमों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई तो सीएसके ने पेडल उठा दिया.

Add Zee News as a Preferred Source


क्या बोले अश्विन?

अश्विन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सरफराज के स्कोर की ओर इशारा किया, जहां उन्होंने सात मैचों में 203.08 के स्ट्राइक-रेट और 65.80 के औसत से 329 रन बनाए थे. उन्होंने कहा, ‘SMAT में 100*(47), 52(40), 64(25), 73(22). वह फॉर्म विजय हजारे ट्रॉफी में भी जारी रहा, जिसमें 55(49) के बाद आज 14 छक्कों के साथ 157(75) की शानदार पारी खेली. यह खास तौर पर प्रभावशाली है कि वह मिडिल ओवर्स में अपने स्वीप और स्लॉग स्वीप से स्पिन गेंदबाजों की धुनाई कैसे करते हैं.’

ये भी पढे़ं.. नए साल पर रियल मैड्रिड को तगड़ा झटका, स्टार फुटबॉलर बुरी तरह चोटिल, महीनेभर बाद होगी वापसी

वह दरवाजा तोड़ रहा है- अश्विन

अश्विन ने एक्स पोस्ट में आगे लिखा, ‘अवन कधवा थट्टला, इडिची ओडाचितु इरुकान.’ (वह दरवाजा नहीं खटखटा रहा है, वह उसे तोड़ रहा है) CSK को निश्चित रूप से उसे प्लेइंग XI में शामिल करके उसके शानदार फॉर्म का फायदा उठाना चाहिए? इस सीज़न में येलो जर्सी वालों के लिए बल्लेबाजों की भरमार की असली समस्या है! IPL 2026 का इंतजार नहीं कर सकता!’



Source link