एमपी कैडर के आईएफएस असित गोपाल और आईएएस अधिकारी केरालिन खोंगवार देशमुख।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अधिकारियों को 2026 की शुरुआत से पहले नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। केंद्रीय नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) की मंजूरी के बाद यह आदेश जारी किए गए हैं। इनमें मध्यप्रदेश कैडर के दो अधिकारी एक आईएएस
.
एमपी कैडर की 1996 बैच की आईएएस अधिकारी केरालिन खोंगवार देशमुख को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेट्री के पद से हटाकर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेट्री के रूप में पदस्थ किया गया है।
वहीं, 1990 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी असित गोपाल को पदोन्नति देते हुए टेक्सटाइल मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेट्री और फाइनेंशियल एडवाइजर से बढ़ाकर स्पेशल सेक्रेट्री और फाइनेंशियल एडवाइजर नियुक्त किया गया है।
इन दोनों अधिकारियों सहित कुल 40 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। यह आदेश डीओपीटी (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) ने केंद्रीय नियुक्ति समिति की मंजूरी के बाद जारी किए हैं।
आगे भी हो सकते हैं बदलाव
केंद्र सरकार 31 दिसंबर की शाम तक अन्य राज्यों के साथ-साथ मध्यप्रदेश कैडर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव से जुड़े और आदेश जारी कर सकती है। इनमें आईएएस, आईपीएस और आईएफएस कैडर के अधिकारी शामिल हो सकते हैं।