अच्छा होने से पहले सब बिखर जाता है… स्मृति मंधाना का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

अच्छा होने से पहले सब बिखर जाता है… स्मृति मंधाना का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल


Last Updated:

Smriti Mandhana Post: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में मंधाना के साल 2025 की कुछ झलकियां हैं, जिसमें विश्व कप की जीत के जश्न के साथ फैमिली के साथ की खूबसूरत यादें हैं.

स्मृति मंधाना ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधना के लिए साल 2025 किसी रोलरकोस्टर से कम नहीं था. एक तरफ जहां क्रिकेट के मैदान पर मंधाना एक से बढ़कर एक उपलब्धि हासिल की तो दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ में एक भूचाल आया, जिसने उन्हें झकोझोर कर रख दिया, लेकिन मंधना डगमगाई नहीं, उन्होंने खुद को संभाला और पर्सनल लाइफ की कड़वी सच्चाई को पीछे छोड़ क्रिकेट के मैदान पर दमदार वापसी की.

ऐसे में मंधाना ने अपने सोशल मीडिया पर पिछले साल के एक रिकैप वीडियो को शेयर को किया. इस वीडियो में उन्होंने विश्व कप जीत के जश्न, परिवार के साथ बिताए गए पल और उनके फिटनेस रूटीन की झलकियां थीं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान वीडियो के अंत में लिखे श्रीमद्भगवद्गीता के एक लाइन ने खींचा. वीडियो के आखिर में स्मृति ने लिखा, “भगवद्गीता का 12वां दिन, आपके साथ कुछ बहुत अच्छा होने से पहले सब कुछ बिखर जाता है. इसलिए बस इंतजार करें, भगवान कृष्ण.”

View this post on Instagram

कैसा रहा स्मृति के लिए पिछला साल

क्रिकेटिंग करियर के लिहाज से स्मृति मंधाना के लिए पिछला साल बेहतरीन था. मंधाना ने टेस्ट, वनडे और टी20 को मिलाकर कुल 1703 रन बनाए. महिला क्रिकेट के इतिहास में एक कैलेंडर ईयर में किसी भी बल्लेबाज के द्वारा बनाया गया ये सबसे ज्यादा रन है. उन्हें अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर इस उपलब्धि को हासिल की. मंधाना ने साल 2024 में 1659 रन बनाए थे.

सिर्फ इतना ही नहीं, स्मृति ने अपने 10000 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए. ऐसा करने वाली मंधाना दुनिया की चौथी सबसे तेज महिला बल्लेबाज बनीं. वहीं मिताली राज के बाद ऐसा करने वाली मंधाना सिर्फ दूसरी भारतीय हैं. पिछले साल मंधाना के बहेतरीन खेल के कारण भारतीय टीम टीम ने पहली बार आईसीसी वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया.

विश्व कप के बाद टूटी मंधाना की शादी

भारतीय टीम के विश्व चैंपियन बनने के बाद स्मृति मंधाना पर्सनल लाइफ में नई शुरुआत करने जा रहीं थी. संगीतकार पलाश मुच्छल ने मंधाना को डीवाई पाटिल स्टेडियम में फिल्मी अंदाज में उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया. सबकुछ अच्छा चल रहा था. मंधाना अपनी शादी को लेकर बहुत खुश थीं, लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिससे उनके सपने ही बिखर गए. 23 नवंबर को शादी से ठीक पहले मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ गई थी, लेकिन मामला कुछ और निकला. दरअसल पलाश मुच्छल मंधाना के साथ चीट कर रहे थे, जिसके कारण उनकी शादी टूट गई.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

अच्छा होने से पहले सब बिखर जाता है… स्मृति मंधाना का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल





Source link