कैश रखें तैयार! नई किआ सेल्टोस से कल उठेगा पर्दा, एसयूवी में स्मार्ट फीचर्स की भरमार

कैश रखें तैयार! नई किआ सेल्टोस से कल उठेगा पर्दा, एसयूवी में स्मार्ट फीचर्स की भरमार


Last Updated:

नई दिल्ली में 2 जनवरी 2026 को नेक्स्ट-जेनरेशन किआ सेल्टोस लॉन्च होगी, जिसमें ट्रिपल स्क्रीन, लेवल-2 ADAS, K3 प्लेटफॉर्म और तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे. कीमत 10.79 लाख से शुरू.

नई दिल्ली. नेक्स्ट-जेनरेशन किआ सेल्टोस भारत में कल (2 जनवरी, 2026) अपनी ऑफिशियल कीमत के ऐलान के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. देशभर में इस एसयूवी की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और डिलीवरी मिड-जनवरी से शुरू हो जाएगी. मौजूदा मॉडल की तुलना में नई 2026 किया सेल्टोस की कीमत थोड़ी ज्यादा होगी, जिसमें टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद है. हालांकि, एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत मौजूदा बेस मॉडल के करीब ही रह सकती है, जिसकी शुरुआती कीमत 10.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

मुख्य फीचर्स
इंटीरियर की बात करें तो नई किया सेल्टोस 2026 में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और 5 इंच का क्लाइमेट कंट्रोल डिस्प्ले शामिल है. एसयूवी में कई एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं –

  • 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, जिसमें टेरेन और ड्राइव मोड्स के लिए फिजिकल बटन दिए गए हैं.
  • 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम
  • 64-कलर कस्टमाइजेबल एंबियंट लाइटिंग
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • 10-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, जिसमें इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्टेबल लम्बर सपोर्ट है.
  • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक विद ऑटो होल्ड
  • 6 एयरबैग्स
  • सभी चार पहियों पर डिस्क ब्रेक्स
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
  • लेवल-2 ADAS
  • हिल स्टार्ट-असिस्ट
  • हिल डिसेंट कंट्रोल
  • ट्रैक्शन कंट्रोल
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
  • आईसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर

डिजाइन हाइलाइट्स
नई K3 प्लेटफॉर्म पर बनी 2026 किया सेल्टोस का डिजाइन नई किया टेल्यूराइड से प्रेरित है. इसमें किया की ‘टाइगर फेस’ ग्रिल, एलईडी हेडलैम्प्स, मल्टीपल एलईडी डीआरएल्स, फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट के साथ ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट्स, 18-इंच अलॉय व्हील्स, ग्लॉस-ब्लैक व्हील आर्च और एलईडी टेललैम्प्स दिए गए हैं. यह एसयूवी अपने सेगमेंट में सबसे लंबी है और इसमें सेकंड लॉन्गेस्ट व्हीलबेस मिलता है.

इंजन ऑप्शंस
इंजन सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नई किआ सेल्टोस 2026 में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (115bhp/144Nm), 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल (160bhp/253Nm) और 1.5 लीटर डीजल (116bhp/250Nm) इंजन ऑप्शन मिलते हैं. ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक, सीवीटी ऑटोमैटिक, आईएमटी (क्लचलेस मैनुअल ट्रांसमिशन) और 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक के विकल्प मिलते हैं.

homeauto

कैश रखें तैयार! नई किआ सेल्टोस से कल उठेगा पर्दा



Source link