Jammu Cricket Palestine Flag: जम्मू-कश्मीर चैंपियंस लीग ने अचानक सभी का ध्यान खींच लिया है. लीग मैच के दौरान एक खिलाड़ी की मनमानी बवाल में तब्दील हो गई. इस खिलाड़ी ने ‘फिलिस्तीन का झंडा’ वाला हेलमेट पहनकर मैदान में उतरा, मुद्दा तूल पकड़ा और अब पुलिस से लेकर बात एजेंसियों तक पहुंच चुकी है. टीम के मैनेजर ने भी इस कंट्रोवर्सी से हाथ खड़े कर लिए हैं और बताया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी.
बिना परमिशन लिए मनमानी
रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेटर फुरकान भट्ट के हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा देखा गया, मैच के बाद इसपर सवाल उठे और मुद्दा पुलिस तक पहुंच गया. बखेड़ा खड़ा होने के बाद ये मुद्दा पलक झपकते जांच एजेंसियों के संज्ञान में आ गया. अब इसपर नया अपडेट है कि क्रिकेटर फुरकान भट्ट को जम्मू चैंपियंस लीग में खेलने के लिए बैन लगा दिया गया है. रिपोर्ट्स में बताया गया कि इस क्रिकेटर पर इसके लिए FIR भी दर्ज हो सकती है.
10 टीमें ले रहीं हिस्सा
जम्मू कश्मीर चैंपियनशिप में कुल 10 टीमें भाग ले रही थी. इसमें से एक टीम के एक प्लेयर फुरकान भट्ट ने अपनी हेलमेट के ऊपर फिलिस्तीन का झंडा लगाया गया था. जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी फुरकान भट्ट ने एक दूसरी टूर्नामेंट के एक मैच में इसी तरह से फिलिस्तीन का झंडा हेलमेट पर लगाकर मैच खेला है. इस टूर्नामेंट का टोटल विनिंग प्राइज 10 लाख रुपये था.
ये भी पढे़ं.. सरफराज को तीनों फॉर्मेट खेलना चाहिए.. पूर्व कप्तान ने सेलेक्शन पर उठाए सवाल
JKCA को नहीं थी जानकारी
ये एक निजी टूर्नामेंट थी, जिसकी जानकारी जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन को भी नहीं थी और ना ही पुलिस को इसकी जानकारी साझा की गई थी. इसके अलावा लोकल पब्लिक को भी इसमें नहीं बुलाया गया था. यह पहली बार नहीं है, कानूनी जानकारों के मुताबिक, खेल आयोजनों के दौरान प्रतीकों, झंडों या संदेशों को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं. इस मुद्दे के लिए खेल के आयोजक पर भी एक्शन हो सकता है.