टीकमगढ़ शहर के स्टेट बैंक चौराहे पर गुरुवार शाम करीब 7 बजे गुंडागर्दी का नजारा देखने को मिला। यहां नशे में धुत कुछ युवकों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। बीच सड़क पर हो रही इस लड़ाई को देखकर चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस प
.
टीकमगढ़ शहर में इन दिनों आपसी विवाद और मारपीट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी दो दिन पहले ही शहनाई गार्डन के पास लड़कों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे और अब स्टेट बैंक चौराहे पर सरेआम मारपीट की यह दूसरी बड़ी घटना सामने आई है। इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
तमाशबीन बने रहे लोग, पुलिस तक पहुंचा मामला
हैरानी की बात यह रही कि जब युवक को पीटा जा रहा था, तब वहां मौजूद लोग सिर्फ वीडियो बनाते रहे, किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है।
वीडियो से होगी हमलावरों की पहचान
पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान करने में जुटी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिख रहे आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उनसे पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

