दमोह में पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी की मौत: बेटा जबलपुर रेफर; रेहली जाते समय हादसा, लोगाें ने पहुंचाया अस्पताल – Damoh News

दमोह में पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी की मौत:  बेटा जबलपुर रेफर; रेहली जाते समय हादसा, लोगाें ने पहुंचाया अस्पताल – Damoh News


दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। गुरुवार शाम जबलपुर-भोपाल रोड पर हुए हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। प

.

जबलपुर से रहली जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार जबलपुर के संजीवनी नगर निवासी प्रदीप पाठक (70) अपनी पत्नी अलका पाठक (65) और बेटे प्रमोद के साथ कार से जबलपुर से रहली जा रहे थे। इस दौरान तेंदूखेड़ा से आगे नागबाबा के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पति-पत्नी वाहन के अंदर ही फंस गए।

स्थानीय लाेगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के समय पास ही नए साल का जश्न मना रहे कुछ लोगों ने हादसा देखा। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में फंसे दंपति को बाहर निकाला और तेंदूखेड़ा अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में तोड़ा दम, बेटा रेफर

स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रदीप पाठक और अलका पाठक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बेटे प्रमोद को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। तेंदूखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link