नए साल पर बगलामुखी मंदिर में हजारों भक्त पहुंचे: आगर मालवा में सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना – Agar Malwa News

नए साल पर बगलामुखी मंदिर में हजारों भक्त पहुंचे:  आगर मालवा में सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना – Agar Malwa News


मां बगलामुखी मंदिर में प्रतिमा में आकर्षक श्रृंगार किया गया।

आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में नववर्ष के पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्त सुख, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के संकल्प के साथ नए साल की शुरुआत करने पहुंचे। रविवार सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का

.

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिर के बाहर बैरीकेट्स लगाकर श्रद्धालुओं को क्रमबद्ध तरीके से दर्शन के लिए प्रवेश दिया जा रहा है।

भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा कारणों से गर्भगृह में प्रवेश पर रोक लगाई गई है, जिससे भक्त गर्भगृह के बाहर से ही माता के दर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का भाव बना हुआ है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, नववर्ष के पहले दिन सुबह से अब तक लगभग 30 हजार श्रद्धालु मां बगलामुखी के दर्शन कर चुके हैं। यह सिलसिला दिनभर जारी रहने की संभावना है।

मां बगलामुखी के दर्शन करते श्रद्धालु।

अनुष्ठानों के लिए भी बड़ी संख्या में पंजीयन

दूर-दराज के जिलों और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु नलखेड़ा पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर ‘जय मां बगलामुखी’ के जयकारों से गूंज उठा। दर्शन के साथ-साथ हवन और अन्य अनुष्ठानों के लिए भी बड़ी संख्या में पंजीयन कराए जा रहे हैं। हवन के लिए अलग से नंबर लगाए गए हैं, ताकि व्यवस्था सुचारू रहे।

मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है, जबकि पुलिस बल लगातार निगरानी कर व्यवस्थाएं संभाल रहा है। नए साल के अवसर पर मां बगलामुखी मंदिर में आस्था, श्रद्धा और अनुशासन का संगम देखने को मिला।



Source link