नयापुरा-भीलखेड़ी से 40 लोग साईकिल से शिर्डी के लिए रवाना: विश्व शांति की कामना के लिए श्री साईं सेवा मंडल ने निकाली यात्रा – Dhar News

नयापुरा-भीलखेड़ी से 40 लोग साईकिल से शिर्डी के लिए रवाना:  विश्व शांति की कामना के लिए श्री साईं सेवा मंडल ने निकाली यात्रा – Dhar News


नयापुरा-भीलखेड़ी से 40 लोग साईकिल से शिर्डी के लिए रवाना

धार जिले की सरदारपुर तहसील के नयापुरा-भीलखेड़ी गांव से 40 युवाओं का एक दल गुरुवार को शिर्डी के लिए साइकिल यात्रा पर रवाना हुआ। यह यात्रा श्री साईं सेवा मंडल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति, भाईचारा, पर्यावर

.

यात्रा को वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकरदास बैरागी, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत, सेवादल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दलपत पाल, मोहन डामर, कैलाश मचार, मन्सुर वसुनिया और पुनमचंद वसुनिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सभी ने यात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

श्री साईं सेवा मंडल नयापुरा-भीलखेड़ी द्वारा आयोजित इस यात्रा के आयोजकों में विजय डोडियार, विकास गणावा, विनोद डोडियार, अरुण मोहनिया, रोहित सिंगार, छोटू भूरिया, बबलू डोडियार और भीमसिंह बारिया शामिल हैं। आयोजक विजय डोडियार ने बताया कि विश्व शांति के उद्देश्य से यह यात्रा हर साल निकाली जाती है। कुल 40 यात्री शिर्डी दर्शन के लिए निकले हैं।



Source link