रायसेन में नए साल की शुरुआत कोहरे के साथ: 20 दिन से रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे, कल से और गिरेगा पारा – Raisen News

रायसेन में नए साल की शुरुआत कोहरे के साथ:  20 दिन से रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे, कल से और गिरेगा पारा – Raisen News


रायसेन में नए साल की शुरुआत गुरुवार सुबह कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुई। बुधवार रात के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, 2 जनवरी से तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना है।

.

जिले में पिछले 20 दिनों से रात का तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। इस सीजन में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जेट स्ट्रीम और पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ी ठंड

पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मध्य प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ा है। सुबह के समय घने कोहरे के साथ शीतलहर और कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रही।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को जेट स्ट्रीम की रफ्तार 278 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई थी, जिससे रात के तापमान में गिरावट आई। गुरुवार को भी जेट स्ट्रीम की तेज बहाव का अनुमान है।

देखिए दो तस्वीरें…



Source link