रोहित-कोहली चला रहे वनडे में रोजी-रोटी? 2019 के बाद गिरा था ग्राफ, इरफान ने BCCI को दी नसीहत

रोहित-कोहली चला रहे वनडे में रोजी-रोटी? 2019 के बाद गिरा था ग्राफ, इरफान ने BCCI को दी नसीहत


Roko: साल 2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के कारण 50 ओवर के फॉर्मेट में होने वाले वनडे मैचों की संख्या एकदम कम हो गई थी. या फिर यूं कहें कि ODI मैचेस का ग्राफ पूरी तरह से गिरने लगा था. गौरतलब है कि साल 2025 में भारत के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया और महज 1 फॉर्मेट खेलने लगे, जिसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया और फैंस के बीच वनडे क्रिकेट को लेकर एक अलग उत्साह देखा गया. इसी बीच इस पूरे मामले पर भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर इरफान पठान का चौंकाने वाला बयान सामने आया है,जो कि तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा…

अचानक छोड़ा था टेस्ट
साल 2024 में भारतीय टीम के टी20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला ले लिया था. उसके बाद दोनों खिलाड़ी वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेलते थे, लेकिन फिर अचानक 6 महीनों के भीतर दोनों ही खिलाड़ियों ने टेस्ट से भी संन्यास लेने का फैसला लेकर सभी के होश उड़ा दिए. क्रिकेट फैंस के बीच मानो मातम छा गया हो. सभी शॉक थे कि आखिर किस वजह से दोनों ने ये फैसला लिया. आपको जानकर हैरानी होगी दोनो स्टार खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के पहले ये फैसला लिया था.

इरफान पठान का BCCI को सलाह
पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान ने पूरे मामले पर बीसीसीआई को नसीहत दी है, जिसमें उनका मानना कहना है कि, ‘मैं बार-बार बोल रहा हूं तीन की जगह 5 मैचों की वनडे सीरीज होनी चाहिए. ट्राई सीरीज या चार देशों की सीरीज आप क्यों नहीं करवा रहे हैं. दोनों ही खिलाड़ी केवल एक फॉर्मेट खेल रहे हैं,तो उसका सही इस्तेमाल होना चाहिए. वनडे क्रिकेट में दोबारा लोगों का इंटरेस्ट जग रहा है और उसके पीछे की असली वजह ये दोनों ही हैं.’

Add Zee News as a Preferred Source


8 मिनट में टिकट खत्म
दोनों के केवल एक फॉर्मेट खेलने की वजह से दर्शकों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इजाफा साफ देखा जा सकता है. आपको भरोसा नहीं होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज का टिकट महज 8 मिनट के अंदर चुटकियों में बिक गए. दोनों का क्रेज इतना ज्यादा है कि फैंस किसी भी सूरत में इन्हें ग्राउंड पर खेलते हुए देखना मिस नहीं करना चाह रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: IPL में तबाही मचाने वाले बांग्लादेशी गेंदबाज पर लगेगा बैन? BCCI ने साफ की मंसा, जानें पूरा मामला



Source link