साल के पहले दिन उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब: महाकाल दर्शन को पहुंचे 6.12 लाख श्रद्धालु; 8 दिनों में 19.55 लाख भक्तों ने किए दर्शन – Ujjain News

साल के पहले दिन उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब:  महाकाल दर्शन को पहुंचे 6.12 लाख श्रद्धालु; 8 दिनों में 19.55 लाख भक्तों ने किए दर्शन – Ujjain News


2026 नववर्ष के पहले दिन गुरुवार को महाकाल मंदिर में देशभर से रिकॉर्ड श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। पहली बार एक जनवरी को दर्शन करने वाले भक्तों का आंकड़ा 6 लाख रहा। सुबह हुई भस्म आरती में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्

.

देशभर में भक्तों ने अपने नए साल की शुरुआत देवालयों में देव आराधना से की। इसी को लेकर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन के महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा की भस्म आरती में सुबह 4 बजे शामिल हुए और दर्शन लाभ लिए। नव वर्ष 2026 के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकालेश्वर मंदिर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

भारी भीड़ को देखते हुए उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह, प्रशासक प्रथम कौशिक, सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया, मूलचंद जूनवाल सहित अन्य अधिकारी भारी भीड़ को देखते हुए रात 2 बजे से मुस्तैद रहे। कलेक्‍टर सिंह ने निर्देश दिए कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।कलेक्टर ने बताया कि रात शयन आरती तक श्रद्धालुओं की संख्या 6.12 लाख तक पहुंच गई।

भीड़ को देखते हुए दिन भर मॉनिटरिंग करते रहे अधिकारी।

भीड़ को देखते हुए सुलभ दर्शन की व्यवस्था की गई

कलेक्टर रोशन सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं के शीघ्र दर्शन के लिए चारधाम मंदिर के समीप की गई बैरिकेडिंग, शीघ्र दर्शन काउंटर, जूता स्टैंड और अन्‍य प्रमुख व्‍यवस्‍था की गई थी। दर्शन के लिए आने वाले दिव्‍यांगजनों को दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका भी इंतजाम किया गया था।

19.55 लाख श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंचे

श्री महाकालेश्वर मंदिर में क्रिसमस की छुट्टी, लगातार वीकेंड और नए साल की आहट के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार मंदिर पहुंच रही थी। प्रबंधन समिति से जारी आंकड़ों के अनुसार, 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी शुरू होने के बाद से 1 जनवरी 2026 रात 9 बजे तक 19.55 लाख श्रद्धालुओं ने महाकाल मंदिर पहुंचकर दर्शन का लाभ लिया।



Source link