सिडनी में हारे तो विदाई तय? ब्रैंडन मैकुलम पर लटकी तलवार, महान कप्तान ने कर दी भविष्यवाणी

सिडनी में हारे तो विदाई तय? ब्रैंडन मैकुलम पर लटकी तलवार, महान कप्तान ने कर दी भविष्यवाणी


Ashes Series: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना ​​है कि ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स को अपने पदों पर बने रहने के लिए इंग्लैंड को एशेज 2025-26 का पांचवां टेस्ट जीतना होगा. इंग्लैंड पहले ही सीरीज 1-3 से हार चुके हैं और फाइनल टेस्ट जीतकर कुछ इज्जत बचाने की कोशिश करेंगे. आखिरी टेस्ट मैच 4 जनवरी से सिडनी में खेला जाना है. स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम ने मेलबर्न में लगभग 15 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर एक दुर्लभ जीत दर्ज करके खुद को क्लीन स्वीप से बचा लिया.

माइकल वॉन ने क्या कहा?

मेलबर्न की सफलता में वॉन को लगता है कि यह जीत काफी हद तक किस्मत का साथ था, क्योंकि टेस्ट मैच दो दिन के अंदर ही खत्म हो गया था. उनका मानना ​​है कि स्टोक्स और मैकुलम दोनों के भविष्य के लिए इंग्लैंड को सीरीज का अंत अच्छे नोट पर करना चाहिए. सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के हवाले से वॉन ने कहा, ”मुझे लगता है कि सिडनी में इंग्लैंड के लिए यह एक बहुत बड़ा मैच है. क्रिकेट मैच जीतना अच्छा लगता है, लेकिन सच कहूं तो मेलबर्न में यह पूरी तरह से किस्मत का खेल था. यह टेस्ट मैच क्रिकेट का सही मैच नहीं था. भविष्य के लिए और खासकर इस मैनेजमेंट के लिए एक मजबूत क्रिकेट मैच जीतने की जरूरत है, जो दो दिन में खत्म न हो.”

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: 4 मैच में 3 शतक और 406 रन…भारत को मिला वनडे का खूंखार बल्लेबाज

मैकुलम का ऐसा है रिकॉर्ड

वॉन ने आगे कहा कि अगर इंग्लैंड सिडनी में एक बार फिर हार जाता है, तो स्टोक्स और मैकुलम के भविष्य को लेकर चर्चा शुरू हो जाएगी. वॉन ने कहा, ” ग्रुप में मैकुलम को बनाए रखने की बहुत इच्छा है. अगर वे सिडनी में बुरी तरह हारते हैं, तो कुछ ईमानदार बातचीत करने की जरूरत होगी.” जब से मैकुलम ने इंग्लैंड के हेड कोच का पद संभाला है, टीम ने अपने 45 टेस्ट में से 26 जीते हैं. इसमें पाकिस्तान में ऐतिहासिक 3-0 से सीरीज क्लीन स्वीप भी शामिल है. स्टोक्स और मैकुलम का जीत का प्रतिशत 57 प्रतिशत है. यह जो रूट के पिछले कार्यकाल की तुलना में काफी बेहतर है, जिन्होंने अपनी कप्तानी के दौरान 64 मैचों में इंग्लैंड को 27 जीत दिलाई थीं.

ये भी पढ़ें: 6, 6, 6, 6, 6, 6… छह गेंद पर छक्के का तूफान, CSK-MI के स्टार ने काटा गदर

WTC में हालत खराब

इंग्लैंड फिलहाल चल रहे 2025-27 साइकल के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है. एशेज 2025-26 के बाद टीम घर पर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ तीन-तीन टेस्ट खेलेगी. तीन टेस्ट के लिए टीम साउथ अफ्रीका और दो टेस्ट के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी. इंग्लैंड की टीम एक भी WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है. मौजूदा साइकल में एक और नाकामी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को स्टोक्स और मैकुलम के भविष्य के बारे में कड़े फैसले लेने पर मजबूर कर सकती है.



Source link