Ind vs Nz:साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है. टीम इंडिया का सबसे पहला सामना न्यूजीलैंड की टीम से होना है. बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है. भारतीय टीम ने अगामी सीरीज के लिए अभी टीम के स्क्वॉड की घोषणा नहीं की है. एक बार फिर टीम इंडिया की स्टार जोड़ी मैदान पर होने वाली है. भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था. हालांकि, आज हम आपको बताएंगे भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का क्या इतिहास रहा है और दोनों देशों के बीच किसका पलड़ा ज्यादा भारी रहा है.
भारत बनाम न्यूजीलैंड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक 120 वनडे मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें 62 मैचों में टीम इंडिया ने जबकि 50 में न्यूजीलैंड को जीत हासिल हुई है. वहीं, 7 मैच बेनतीजा रहा है. जबकि 1 मैच ड्रॉ रहा है. आंकड़े साफ दर्शाते हैं कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड से वनडे क्रिकेट में कई ज्यादा बेहतर है. देखना दिलचस्प होगा न्यूजीलैंड इन आंकड़ों को बदल पाती है या नहीं.
9 साल से नहीं जीते 1 मैच
न्यूजीलैंड की टीम पिछले 9 सालों से भारतीय सरजमीं पर भारत के खिलाफ खेले 1 भी वनडे मैच नहीं जीत पाई है. आखिरी बार न्यूजीलैंड ने भारतीय पिच पर 2017 में वनडे मैच जीता था. वानखेड़े क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड बाजी मारने में कामयाब रही थी. तब से आजतक कीवी टीम भारत के खिलाफ भारत में वनडे मैच जीतने के लिए तरस रहे हैं.
गिल के हाथों में कमान
भारतीय कप्तान शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वॉड में ना चुनकर सेलेक्टर ने सभी को चौंका कर रख दिया था, लेकिन उम्मीद है कि गिल एक बार फिर टीम इंडिया के कप्तान बनेंगे. वहीं, भारतीय प्रशंसक एक बार फिर भारत की स्टार जोड़ी को मैदान पर देखेंगे. पहले वनडे मैच बड़ोदरा क्रिकेट ग्राउंड में 11 जनवरी से खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: रोहित-कोहली चला रहे वनडे में ‘रोजी-रोटी? 2019 के बाद गिरा था ग्राफ, इरफान ने BCCI को दी नसीहत