BBL: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी है या कंडक्टर? स्टेडियम पहुंचने के लिए कार को लगाया धक्का, जरा देख लें Video

BBL: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी है या कंडक्टर? स्टेडियम पहुंचने के लिए कार को लगाया धक्का, जरा देख लें Video


Big Bash League 2025-26: ऑस्ट्रेलिया में दो इंटरनेशनल क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया. एश्टन एगर और एरॉन हार्डी ने 30 दिसंबर को सिडनी थंडर के खिलाफ अपनी टीम पर्थ स्कॉर्चर्स के बिग बैश लीग मैच के लिए स्टेडियम पहुंचने के लिए एक कार को धक्का दिया. दोनों ने अपने स्कॉर्चर्स टीम के साथियों लॉरी इवांस और महली बियर्डमैन के साथ सिडनी शोग्राउंड स्टेडियम के लिए कैब ली थी. रास्ते में कार खराब हो गई, जिससे वे फंस गए. चारों खिलाड़ी नीचे उतरे और गाड़ी को सड़क के किनारे धकेल दिया. वे बाद में स्टेडियम पहुंचे.

मैच के दौरान हुआ खुलासा

इस घटना पर ब्रॉडकास्ट के दौरान चर्चा हुई जब पर्थ स्कॉर्चर्स सिडनी थंडर के खिलाफ मैच में फील्डिंग कर रहे थे. कमेंटेटर्स ने एक मजेदार बातचीत में लॉरी इवांस से पूछा, ”हमारे एक दर्शक ने हमें एक मैसेज भेजा है, जिसमें कहा गया है कि आप आज बहुत अजीब परिस्थितियों में मैदान पर पहुंचे. क्या यह सच है?” इवांस ने जवाब दिया, “हमने एक उबर ली थी, लेकिन बदकिस्मती से वह खराब हो गई, इसलिए हमें उसे सड़क के किनारे ले जाने में मदद करनी पड़ी. यह पहुंचने का एक अलग तरीका था, लेकिन इसमें बहुत मजा आया.”

Add Zee News as a Preferred Source


 

 

इवांस ने बताए साथियों के नाम

कमेंटेटर ने आगे पूछा, ”हमारे दर्शकों ने कहा कि आप उबर को धक्का दे रहे थे?” इस पर इवांस ने कहा, “हां, हम चार लोग थे. मैं, हार्डी (एरॉन हार्डी), महली (बियर्डमैन), और दूसरा कौन था? ओह, एश्टन एगर.”

ये भी पढ़ें: 6, 6, 6, 6, 6, 6… छह गेंद पर छक्के से हिल उठा क्रिकेट वर्ल्ड, CSK-MI के स्टार ने काटा गदर

पर्थ की थंडर पर बड़ी जीत

मैच की बात करें तो पर्थ स्कॉर्चर्स ने सिडनी थंडर को 71 रनों के बड़े अंतर से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए एश्टन टर्नर की अगुवाई वाली टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 202 रन बनाए. कप्तान टर्नर ने 41 गेंदों में आठ चौकों और उतने ही छक्कों की मदद से 99 रन बनाकर नाबाद रहे. जवाब में थंडर 17.3 ओवरों में 131 रन पर ऑल आउट हो गई.





Source link