Big Bash League: बाबर आजम ने साल के पहले दिन ठोकी 97वीं फिफ्टी, मोहम्मद रिजवान की टीम को दी पटखनी

Big Bash League: बाबर आजम ने साल के पहले दिन ठोकी 97वीं फिफ्टी, मोहम्मद रिजवान की टीम को दी पटखनी


Melbourne Renegades vs Sydney Sixers: पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम ने 2026 की शुरुआत शानदार तरीके से की है. उन्होंने गुरुवार (1 जनवरी) को अपने टी20 करियर का 97वां अर्धशतक लगाया. बाबर ने ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग के 18वें मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलकर सिडनी सिक्सर्स को जीत दिलाई. उन्होंने मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ पारी की शुरुआत की और मैच फिनिश करके ही दम लिया. सिडनी ने मुकाबले में मेलबर् को 6 विकेट से हरा दिया.

मेलबर्न ने बनाए थे 164 रन

मेलबर्न रेनेगेड्स ने सिडनी सिक्सर्स को जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य दिया था जिसे सिडनी ने 5 गेंद पहले ही हासिल कर लिया. सिडनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेलबर्न रेनेगेड्स ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए. मेलबर्न के लिए पारी की शुरुआत करने आए जोश ब्राउन ने 19 गेंद पर 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से सर्वाधिक 43 रन की पारी खेली. 

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: धोनी और… ये 6 दिग्गज खिलाड़ी 2026 में लेंगे संन्यास? खत्म होने वाला है करियर

एबॉट और बाबर चमके

मेलबर्न के लिए जेक-फ्रेजर-मैकगर्क ने 29 गेंद पर 38 और हसन खान ने 29 गेंद पर 39 रन की पारी खेली. ओलिवर पिक ने 13 रन बनाए. सिडनी सिक्सर्स की तरफ से सीन एबॉट ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए. जेक एडवर्ड्स, बेन ड्वारशुईस और हेडेन केर ने 2-2 विकेट लिए.  165 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी सिडनी सिक्सर्स के लिए बाबर आजम ने नाबाद 58 रन की मैच विजयी पारी खेली. यह बाबर के टी20 करियर का 97वां अर्धशतक हैं. वह 333 मैचों में 11 शतक लगा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: 6, 6, 6, 6, 6, 6… छह गेंद पर छक्के का तूफान, CSK-MI के स्टार ने काटा गदर

डेविस और बाबर ने मैच को किया फिनिश

46 गेंदों की पारी में बाबर ने 4 चौके और 1 छक्का लगाया. उन्होंने पहले विकेट के लिए डेनियल हग्स (3) के साथ 46, मोइजेज हेनरिक (28) के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 और जोएल डेविस (34) के साथ नाबाद 51 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई. जोएल डेविस की पारी काफी अहम रही. उन्होंने 15 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 34 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया. सिडनी सिक्सर्स ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 168 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता. मेलबर्न के लिए गुरिंदर संधु सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए. सीन एबॉट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.



Source link