BBL: आईपीएल 2025 में फिसड्डी साबित हुई ऋषभ पंत की कप्तानी वाी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अगले सीजन के लिए दमदार नजर आ रही है. टीम के बल्लेबाज मिचेल मार्श इन दिनों बिग बैश लीग में बल्ले से विस्फोट करते नजर आ रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी मार्श टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. उन्होंने अकेले दम पर अपनी टीम को जीत दिला दी. उनकी टीम पर्थ स्कॉर्चर्स ने एकतरफा अंदाज में होबार्ट हरिकेन्स को बुरी तरह से रौंद दिया है.
पहले की बैटिंग
होबार्ट हरिकेन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. मार्श बल्ला लेकर भूखे शेर की तरह गेंदबाजों पर टूट पड़े. उन्होंने बेरहमी से 58 गेंदों पर 5 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 102 रन कूट डाले. मार्श के अलावा पर्थ के लिए आरोन हार्डी ने 43 गेंद पर 5 छक्के और 9 चौकों की मदद से नाबाद 94 रन बनाए. मार्श और हार्डी के बीच तीसरे विकेट के लिए 84 गेंद पर 164 रन की साझेदारी हुई.
टीम ने बनाए 229 रन
इस पार्टनरशिप की बदौलत पर्थ स्कॉर्चर्स ने 3 विकेट पर 229 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. 230 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी होबार्ट हरिकेन्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 189 रन पर सिमट गई और 40 रन से हार गई. होबार्ट के लिए टिम वॉर्ड ने 17 गेंद पर 27, निखील चौधरी ने 15 गेंद पर 31, और मैथ्यू वेड ने 14 गेंद पर 29 रन की पारी खेली.
ये भी पढ़ें.. खतरे में ODI का भविष्य.. रोहित-कोहली के संन्यास के साथ गिरेगा ग्राफ, अश्विन को टेंशन
पर्थ स्कॉचर्स की शानदार बॉलिंग
पर्थ के लिए एश्टन अगर ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट लिए. जोएल पेरिस और आरोन हार्डी को 2-2 विकेट मिले. कूपर कोनोली और ब्रॉडी काउच को 1-1 विकेट मिला. मिचेल मार्श को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. सीजन के पांचवें मैच में पर्थ की यह तीसरी जीत थी. 6 अंकों के साथ टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है. मेलबर्न स्टार्स पहले और होबार्ट हरिकेंस हार के बावजूद दूसरे स्थान पर है। एडिलेड स्ट्राइकर्स चौथे स्थान पर है.