Last Updated:
MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE
MP LIVE TODAY: नए साल की शुरुआत के साथ ही मोहन सरकार ने किसानों के लिए बड़ा और साफ टारगेट तय कर लिया है. सरकार का सीधा लक्ष्य है प्रदेश के हर किसान के खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाना. यह सिर्फ घोषणा नहीं, बल्कि योजनाओं और परियोजनाओं के जरिए ज़मीन पर उतरता दिख रहा विज़न है. मध्यप्रदेश में फिलहाल सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ रहा है और सरकार का इरादा इसे 100 लाख हेक्टेयर तक ले जाने का है. बीते कुछ सालों में सिंचाई सुविधाओं में जिस तरह इजाफा हुआ है, उसने यह भरोसा बढ़ाया है कि आने वाले समय में खेती पूरी तरह बारिश पर निर्भर नहीं रहेगी. सरकार का फोकस सिर्फ बड़े बांध बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जल संरक्षण और जल संवर्धन को भी बराबर प्राथमिकता दी जा रही है. इसी का नतीजा है कि मध्यप्रदेश को इस दिशा में बेहतरीन काम के लिए राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान इस बात का संकेत है कि पानी बचाने और उसे सही तरीके से इस्तेमाल करने की दिशा में राज्य सही रास्ते पर है.
नए साल के पहले दिन बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी
उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन के लिए नए वर्ष पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी पहुंचीं.

Bhopal News: साल 2026 कृषि आधारित उद्योगों को समर्पित
2026 को कृषि आधारित उद्योगों के वर्ष के रूप में मनाया जाएगा. पिछले वर्ष 2025 में उद्योग और निवेश के क्षेत्र में विशेष काम किया गया था. अब ‘विकसित मध्यप्रदेश’ के संकल्प के साथ नए साल में कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने का काम होगा.
Ujjain News: नए साल के पहले दिन बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए हजारों लोग
उज्जैन के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकाल के दरबार में नए वर्ष पर भस्म आरती का आयोजन हुआ. इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु उपस्थित हुए और बाबा महाकाल के दर्शन कर अपने नए वर्ष के मंगलमय होने की कामना की.
