न्यू ईयर 2026 को खेल जगत में बढ़ चढ़कर सेलीब्रेट किया जा रहा है. क्रिकेटर्स इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को भी नए साल की शुभकामनाएं देते नजर आए. विराट कोहली के भी दो इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिसके कमेंट बॉक्स में युजवेंद्र चहल ने कोहली से बड़ी डिमांड कर दी. विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ न्यू ईयर पर पोस्ट शेयर की, जिसके कुछ मिनटों में ही इस पोस्ट पर कमेंट और लाइक्स की बाढ़ आ गई. चहल ने भी कमेंट बॉक्स में ही विराट कोहली से डिमांड करने लग गए.
विराट ने अनुष्का के साथ शेयर की फोटो
विराट कोहली ने 2025 के लास्ट डे पर अनुष्का के साथ स्पाइडरमैन मास्क फ्रेम में वाइफ अनुष्का के साथ एक फोटो पोस्ट की. उन्होंने इस फोटो में अनुष्का के लिए लिखा था, ‘अपनी लाइप की रोशनी के साथ 2026 में कदम रख रहा हूँ.’ अब 1 जनवरी को विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ एक और पोस्ट डाला. इसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रोफेशनल लुक में नजर आ रहे हैं.
चहल ने की डिमांड
विराट कोहली की पोस्ट आए कुछ ही देर हुई थी कि युजवेंद्र चहल कमेंट बॉक्स में कूद पड़े. उन्होंने दोनों को नए साल की शुभमकामनाएं दीं और इसी के साथ एक डिमांड भी रख दी. चहल ने लिखा, ‘हैप्पी न्यू ईयर भैया और भाभी, फोटो क्लिक का क्रेडिट मिल जाता तो.. ‘ चहल के इस फनी कमेंट्स पर हजारों लाइक्स देखने को मिले. चहल की कमेंट बॉक्स में ये डिमांड फैंस को खूब पसंद आई.
ये भी पढे़ं.. Big Bash League: बाबर आजम ने साल के पहले दिन ठोकी 97वीं फिफ्टी, मोहम्मद रिजवान की टीम को दी पटखनी
जल्द नजर आएंगे विराट
विराट कोहली हाल के दिनों में बेहतरीन फॉर्म में नजर आए हैं उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में धमाकेदार शतकीय पारी खेली, इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में भी बल्ले से गदर काटा. कोहली ने धमाकेदार सेंचुरी जमाई. अब एक बार फिर कोहली एक्शन में नजर आ सकते. 11 जनवरी को भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज करेगी. इससे पहले कोहली रेलवे के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में नजर आ सकते हैं.