ग्वालियर में नए साल के पहले दिन शहरवासियों ने मंदिरों में पहुंचकर साल भर सुख-समृद्धि और बुरी विपदाओं से दूर रहने की कामना की। प्रमुख मंदिरों जैसे अचलेश्वर, कोटेश्वर, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, खेड़ापति, मांढ़रे की माता और गिरगांव महादेव में सुबह से ही भ
.
मंदिरों के बाहर गरीब और जरूरतमंद लोगों को चाय, भोजन, गर्म कपड़े और पैसे बांटे गए। साथ ही, समाजसेवी संगठनों ने अनाथ आश्रमों में बच्चों को उपहार और मिठाई बांटी। भक्तों ने नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ की और स्वस्थ, सुखी और सुरक्षित जीवन की कामना की। आयोजकों ने लोगों से नशे से दूर रहते हुए जिम्मेदारी से जश्न मनाने का भी संदेश दिया।
मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़
शहर के आश्रमों में समाजसेवा
इधर, नए साल के पहले दिन समाजसेवी संगठनों के सदस्य अनाथ आश्रमों में पहुंचकर दान-पुण्य किया और बच्चों के साथ नए साल का जश्न मनाया। बच्चों को उपहार और मिठाई दी गई। माधव अंधाश्रम, नारी निकेतन, कुष्ठ आश्रम सहित अन्य आश्रमों में शहरवासियों ने बच्चों को वस्त्र और उपहार भी बांटे।
मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। अनिका शिवहरे ने कहा कि उन्होंने दिन की शुरुआत बाबा महाकाल के दर्शन से की और प्रार्थना की कि उनका दिन और साल सुखद और शुभ रहे। महिला भक्त देवेंद्र निगम ने बताया कि वह नए साल की शुरुआत मंदिर में भगवान के दर्शन के साथ करती हैं और बाबा अचलनाथ का आशीर्वाद लेकर दिन शुरू करती हैं।
भक्त ममता पाने ने कहा कि साल का पहला दिन होने के कारण वह भगवान के दर्शन करने आई हैं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देना चाहती हैं। थाटीपुर से दर्शन करने आई बुजुर्ग महिला पुष्पा सैनी ने बताया कि वह अपने परिवार की सुख-शांति के लिए बाबा अचलनाथ के दर्शन करने आई हैं। वहीं ममता ने बताया कि नए साल की शुरुआत भगवान जगन्नाथ के दर्शन के साथ हुई।