T20 वर्ल्ड कप से पहले कंगारू तूफान, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बिग बैश लीग में धमाकेदार शतक

T20 वर्ल्ड कप से पहले कंगारू तूफान, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बिग बैश लीग में धमाकेदार शतक


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इन दिनों बिग बैश लीग का आयोजन करा रहा है. आज का मैच होबार्ट हैरिकेन्स और पर्थ स्क्रॉर्चर्स के बीच खेला जा रहा है. आज के मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स की ओर से टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने धमाकेदार पारी खेली है.  उनकी ताबड़तोड़ पारी के सामने होबार्ट हैरिकेन्स के गेंदबाजों की हवा टाइट हो गई. पर्थ स्कॉर्चर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 230 रनों का लक्ष्य लगा दिया है, जिसमें सबसे बड़ा योगदान कप्तान मार्श का रहा है. अपनी पारी से मार्श ने अपनी मंसा साफ कर दी कि वह अगामी टी20 विश्व कप में किस तरह की मानसिकता के साथ मैदान पर उतरने वाले हैं.

मार्श का तूफान
होबार्ट हैरिेकेन ने टॉस जीता और पर्थ स्कोचर्स को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया. टीम की शुरुआत काफी खराब रही शुरुआती 2 विकेट खोने के बाद एक छोर पर मिशेल मार्श लगातार टिके रहे. उसके बाद उन्होंने ऐसी तूफानी पारी खेली मानो ओवल के मैदान पर हंगामा मच गया. पहले अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए मार्श ने फिफ्टी ठोकी उसके बाद एक के बाद एक सभी गेंदबाजों को जमकर धोया. मार्श ने मात्र 55 गेंदों में 102 रनों की पारी खेल डाली. अपनी धमाकेदार शतकीय  पारी के दौरान मार्श ने 11 चौके और 5 छक्के उड़ाए. अपनी आज की पारी से उन्होंने दर्शा दिया वह वर्ल्ड कप में किसी को नहीं बक्शने वाले हैं.

पूरे किए 2000 रन
शतक लगाते ही मिचेल मार्श ने बिग बैश लीग में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए हैं. दमदार शतकीय पारी की बदौलत उन्होंने ये कारनामा किया.  मार्श ने अभी तक BBL में अपने सारे मैच पर्थ स्क्रॉर्चर्स की तरफ से ही खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 76 मैचों में कुल 2031 रन बनाए हैं. मार्श BBLके इतिहास में अभी तक टोटल 2 शतक और 12 अर्धशतक लगा चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


T20   वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया स्क्वाड 
मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश (विकेटकीपर) ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू  शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा.

ये भी पढ़ेंथाईलैंड में new year सेलिब्रेशन…भारत के महान कप्तान फैमिली के साथ विदेश में ले रहे मौज, देखें तस्वीरें



Source link