T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का मंच तैयार है. भारत-श्रीलंका दोनों मिलकर इस इवेंट की मेजबानी कर रहे हैं. कुल 20 टीमें खिताबी जंग में उतरेंगी. शेड्यूल पहले ही जारी हो चुका है. अब सिर्फ एक्शन का इंतजार है. 20 में से 1 जनवरी 2026 तक कुल 6 टीमें अपना स्क्वाड जारी कर चुकी हैं. सबसे पहले डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने अपने 15 खिलाड़ियों को चुना था, फिर अफगानिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, ओमान और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों ने भी स्क्वाड जारी कर दिए. अभी 14 टीमों का ऐलान होना बाकी है. आइए जानते हैं किस ग्रुप से किन टीमों का ऐलान हो गया है और किन टीमों का ऐलान होना बाकी है.
1. ग्रुप A से सिर्फ भारतीय टीम का ऐलान
ग्रुप A में कुल 5 टीमें हैं, जिनमें अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड के अलावा भारत और पाकिस्तान का नाम है. इस ग्रुप से सिर्फ भारतीय टीम का ऐलान हुआ है. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव को मिली है, जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तान चुना गया है.
टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया– सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह.
2. ग्रुप B से 3 टीमों का हो चुका है ऐलान
ग्रुप B में ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ओमान की टीमें हैं. इनमें से ओमान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान हो गया है.
ऑस्ट्रेलिया– मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जैम्पा
श्रीलंका (प्रारंभिक टीम)– दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, जनिथ लियानागे, चरिथ असलांका, कामिंडू मेंडिस, पवन रथनायके, सहान अराचिगे, वानिंदू हसरंगा, दुनिथ वेल्लालेगे, मिलन रथनायके, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशनका, महेश थीकशाना, दुशान हेमंथा, विजयकांत व्यासकांत और त्रवीन मैथ्यू
ओमान- जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावाले, शाह फैसल, नदीम खान, सुफियान महमूद, जय ओडेदरा, शफीक जान, आशीष ओडेदरा, जितेन रामानंदी और हसनैन अली शाह,
3. ग्रुप C से सिर्फ इंग्लैंड टीम का ऐलान
ग्रुप C में शामिल 5 टीमें वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, बांग्लादेश, इटली और नेपाल हैं. इनमें से सिर्फ इंग्लैंड टीम का ऐलान हुआ है. इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक को दी गई है. टीम में जोस बटलर, आदिल राशिद और जोफ्रा आर्चर जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं.
इंग्लैंड– हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड
4. ग्रुप D से सिर्फ अफगानिस्तान टीम का ऐलान
ग्रुप D में 5 टीमें शामिल हैं. इनमें साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई का नाम है. इस ग्रुप से सिर्फ अफगानिस्तान टीम का ऐलान हुआ है, जिसकी कप्तानी राशिद खान करेंगे.
अफगानिस्तान– राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन-उल-हक, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब-उर-रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान.
ये भी पढ़ें: 2025 की 5 सबसे सफल टीमें, जिन्होंने जीते सबसे ज्यादा ODI, भारत से आगे इन 3 देशों के नाम