एडवोकेट अनिल मिश्रा का फाइल फोटो
ग्वालियर में डॉ. भीमराव अंबेडकर का फोटो जलाने और अपमानजनक नारेबाजी करने के मामले में एडवोकेट अनिल मिश्रा सहित सात लोगों के खिलाफ साइबर सेल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने एडवोकेट अनिल मिश्रा सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है।
.
पुरानी छावनी थाना पुलिस ने अनिल मिश्रा को गुरुवार रात उस समय हिरासत में लिया, जब वह मुरैना में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुरानी छावनी थाना पुलिस के अनुसार, मकरंद बौद्ध ने अपने कुछ साथियों के साथ गुरुवार दोपहर साइबर सेल पुलिस को एक शिकायत आवेदन दिया था।
बता दें कि मकरंद बौद्ध की शिकायत में बताया गया था कि 1 जनवरी की दोपहर 1 से 2 बजे के बीच सिटी सेंटर पटेल नगर तिराहा के पास अनिल मिश्रा के नेतृत्व में रक्षक मोर्चा द्वारा बिना अनुमति के एक जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में मोहित ऋषिश्वर उर्फ मोहित शर्मा, अमित दुबे, ध्यानेन्द्र शर्मा, कुलदीप काकेरिया, अमित भदौरिया और अन्य लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र को जलाया और अपमानजनक नारे लगाए।
इस घटना का वीडियो गौरव व्यास द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया, जिससे समाज में भारी आक्रोश फैल गया। शिकायतकर्ता ने इसे जातीय संघर्ष फैलाने की साजिश बताया है।