मेन पाइप लाइन लीकेज होने से सड़क पर पसरी कीचड़ – Morena News

मेन पाइप लाइन लीकेज होने से सड़क पर पसरी कीचड़ – Morena News



मुरैना| शहर के गर्ल्स स्कूल रोड पर मेन पाइप लाइन में लीकेज होने से सड़क पर पानी भर गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में कीचड़ फैल गई है। हालत यह है कि राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन सवार फिसलकर गिर रहे

.

इसी दौरान पानी सप्लाई करने वाली मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। खुदाई के बाद गड्ढे को ठीक से बंद नहीं किया गया, जिससे सड़क पर लगातार पानी बह रहा है और कीचड़ पसर गई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने निगम अधिकारियों को कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने जल्द मरम्मत और सड़क की सफाई की मांग की है, ताकि हादसों से बचा जा सके। -सुधीर प्रजापति, गर्ल्स स्कूल रोड मुरैना



Source link