आज का मौसम: एमपी में सर्दी का स्ट्रॉन्ग अटैक, 3 जनवरी से फिर लौटेगी सर्दी, दिन में भी पड़ेंगे शीतलहर के थपेड़े

आज का मौसम: एमपी में सर्दी का स्ट्रॉन्ग अटैक, 3 जनवरी से फिर लौटेगी सर्दी, दिन में भी पड़ेंगे शीतलहर के थपेड़े


Last Updated:

MP Weather Update: नए साल की शुरुआत में मध्य प्रदेश में फिर कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग ने 2 से 5 जनवरी तक उत्तरी जिलों में घने कोहरे, शीतलहर जैसी स्थिति बनी रहेगी. उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है, जिससे ठंडी हवाओं और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.

MP Weather Update: नए साल की शुरुआत के साथ ही मध्य प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में ठंड का असर आने वाले दिनों में और तेज होने वाला है. खासतौर पर 2 जनवरी से 5 जनवरी तक राज्य के उत्तरी हिस्सों में घने कोहरे के साथ शीतलहर और कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना जताई गई है. मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में हो रही लगातार बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) का सीधा असर मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है. इसी कारण प्रदेश में ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.

घने कोहरे का असर
घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों में देखने को मिलेगा. इन क्षेत्रों में सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम रहने की आशंका है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है.

शीतलहर का असर
मौसम विभाग ने बताया कि कोहरे के साथ-साथ कोल्ड वेव यानी शीतलहर का असर भी बना रहेगा. कई इलाकों में दिन के तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं होगी, जिससे कोल्ड डे जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. तेज ठंडी हवाओं के चलते लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा. स्वास्थ्य विशेषज्ञों और प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सतर्कता रखने की जरूरत है. सुबह-शाम घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने, कोहरे में वाहन चलाते समय धीमी गति और फॉग लाइट का उपयोग करने की अपील की गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी रही तो आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है. ऐसे में प्रदेशवासियों को अगले कुछ दिन सर्दी से राहत मिलने की संभावना कम ही है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

आज का मौसम: एमपी में सर्दी का स्ट्रॉन्ग अटैक, 3 जनवरी से फिर लौटेगी सर्दी



Source link