- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Khawaja Announces He Will Retire From International Cricket After SCG Ashes Finale Usman Khawaja
27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। 39 साल के ख्वाजा ने बताया कि एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट, जो सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जाएगा, उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा। ख्वाजा अब तक 87 टेस्ट मैचों में 6206 रन बना चुके हैं, जिसमें 16 शतक शामिल हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्नी रेचल, बच्चों और परिवार के साथ मौजूद ख्वाजा ने कहा कि वह काफी समय से इस फैसले पर विचार कर रहे थे।
उन्होंने कहा,’इस सीरीज में आते वक्त मुझे महसूस हो गया था कि यह मेरी आखिरी सीरीज हो सकती है। पत्नी से लंबी बातचीत के बाद लगा कि अब सही समय आ गया है। मैं खुश हूं कि SCG जैसे मैदान पर, अपनी शर्तों पर संन्यास ले पा रहा हूं।’
ख्वाजा ने बताया कि टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड चाहते थे कि वह आगे भी खेलें। यहां तक कि 2027 में भारत दौरे को लेकर भी चर्चा हुई थी, लेकिन उन्होंने अपने फैसले पर कायम रहने का निर्णय लिया।
चयन से बाहर होना बना टर्निंग पॉइंट ख्वाजा ने स्वीकार किया कि एशेज की शुरुआत उनके लिए आसान नहीं रही। एडिलेड टेस्ट में शुरुआती एकादश में जगह न मिलना उनके लिए बड़ा संकेत था। उन्होंने कहा,’जब मुझे एडिलेड में नहीं चुना गया, तभी समझ आ गया कि आगे बढ़ने का वक्त आ गया है।’ हालांकि स्टीव स्मिथ की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मौका मिला और उन्होंने 82 और 40 रन की पारियां खेलीं।
‘स्वार्थी’ कहे जाने से थे आहत ख्वाजा ने साफ किया कि वह जबरन टीम में बने रहने की कोशिश नहीं कर रहे थे। उन्होंने कोच से कहा था कि अगर टीम चाहे तो वह तुरंत संन्यास ले सकते हैं। उनका कहना था कि लोगों द्वारा उन्हें स्वार्थी कहे जाने से वह परेशान थे, जबकि टीम मैनेजमेंट खुद उन्हें आगे खेलते देखना चाहता था।
घरेलू क्रिकेट और BBL खेलते रहेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद भी ख्वाजा क्रिकेट से पूरी तरह दूर नहीं होंगे। वह ब्रिसबेन हीट के लिए बिग बैश लीग खेलते रहेंगे और क्वींसलैंड के लिए शेफील्ड शील्ड में भी उपलब्ध रहने की उम्मीद है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की प्रतिक्रिया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा कि उस्मान ख्वाजा ने मैदान के अंदर और बाहर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है और उनका योगदान लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
______________
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए क्या होगी भारत की वनडे टीम:कप्तान शुभमन वापसी करेंगे, श्रेयस अनफिट; क्या हार्दिक और बुमराह को फिर मिलेगा आराम?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम 3 या 4 जनवरी को अनाउंस होनी है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज इसमें खेलते नजर आएंगे, लेकिन हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। पूरी खबर