कमलेश कंवर महेश सिंह जादौन जिला पंचायत सदस्य बनी: श्योपुर में नागदा और बेचई पंचायत को मिले नए सरपंच – Sheopur News

कमलेश कंवर महेश सिंह जादौन जिला पंचायत सदस्य बनी:  श्योपुर में नागदा और बेचई पंचायत को मिले नए सरपंच – Sheopur News


गुड्डी आदिवासी सरपंच पद के लिए विजयी घोषित हुईं।

श्योपुर जिले में पंचायत उप-निर्वाचन के तहत 29 दिसंबर को हुए मतदान के बाद शुक्रवार को मतगणना पूरी हो गई। इस प्रक्रिया में कमलेश कंवर महेश सिंह जादौन जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं, जबकि नागदा और बेचई ग्राम पंचायतों को नए सरपंच मिले हैं।

.

जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 01 (मानपुर क्षेत्र) के लिए 67 मतदान केंद्रों की मतगणना पांच राउंड में संपन्न हुई। पांचवें राउंड में कमलेश कंवर महेश सिंह जादौन को कुल 3294 मत प्राप्त हुए, जिसके बाद उन्हें जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया।

ग्राम पंचायत नागदा (खंड श्योपुर) में सरपंच पद के लिए ईवीएम से हुई मतगणना के बाद गुड्डी आदिवासी को विजयी घोषित किया गया। उन्हें कुल 707 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुंदर आदिवासी को 500 मत और सुवेदा आदिवासी को 353 मत प्राप्त हुए। इस पद के लिए नोटा में 20 मत पड़े, जबकि कुल 1580 मतों की गणना की गई।

कमलेश कंवर महेश सिंह जादौन बने जिला पंचायत सदस्य।

इसी क्रम में, ग्राम पंचायत बेचई में सरपंच पद के चुनाव में बालू आदिवासी ने जीत हासिल की। उन्हें 428 मत मिले। उनके मुकाबले भूरेलाल आदिवासी को 16 मत और सुरेंद्र आदिवासी को 416 मत प्राप्त हुए। नोटा के पक्ष में 5 मत दर्ज किए गए।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में श्योपुर जिले में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सरपंच पद की मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज श्योपुर में सुबह 8 बजे से शुरू हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय जैन ने बताया कि ईवीएम से मतों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाए गए थे।

प्रशासन ने मतगणना प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। पंचायत उप-निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सभी पदों के अधिकृत परिणामों की घोषणा 5 जनवरी को की जाएगी।



Source link