मुरैना के जौरा विकासखंड के राजाराम का पुरा गांव में दलित परिवार के साथ मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। खेत में गाय चराने और बाजरे की करब उठाने से मना करना दलित परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि गांव के दबंगों ने दलित परिवार के घर पहुंचकर पह
.
घटना का नए साल के पहले दिन, गुरुवार दोपहर 3 बजे की है, जिसका वीडियो शुक्रवार सुबह सामने आया है।
पीड़ित महाराज जाटव के अनुसार गांव के दबंग बनवारी गुर्जर और उसके साथियों की गायें उनके खेत में चर रही थीं। परिवार ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने बाजरे की करब भी उठा ली। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दबंगों ने बदला लेने की धमकी दी।
10-12 युवक लाठी-डंडों के साथ पहुंचे।

दलित परिवार और दबंगों के बीच हुआ विवाद।
घर पहुंचकर फायरिंग और मारपीट
आरोप है कि बनवारी गुर्जर अपने 10-12 साथियों के साथ दलित परिवार के घर पहुंचा। पहले 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई, इसके बाद लाठी-डंडों से परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया गया। वीडियो में भी युवक हाथ में लाठी-डंडे लिए दिख रहे है। मारपीट में रमेश जाटव, महाराज जाटव, बहादुर जाटव, महादेवी जाटव और सिमला जाटव घायल हुए हैं।
बुजुर्ग ने जोड़े हाथ, फिर भी नहीं माने
विवाद के दौरान परिवार के एक बुजुर्ग ने दबंगों के सामने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने मारपीट बंद नहीं की।
बनवारी गुर्जर जब अपने साथियों के साथ दलित परिवार के घर पहुंच उनके साथ विवाद कर रहा था तब परिवार के बुजुर्ग ने बनवारी के हाथ भी जोड़े उल्टा माफी भी मांगी । लेकिन बनवारी गुर्जर और उसके साथी नहीं माने और मारपीट कर दी ।

बुजुर्ग दबंगों के साथ हाथ जोड़ते रहे।

दबंग युवकों ने दलित परिवार के साथ मारपीट की।
पुलिस पर एफआईआर में देरी का आरोप
घटना के बाद घायल परिजन जौरा थाने पहुंचे, जहां आरोप है कि उनकी शिकायत तुरंत दर्ज नहीं की गई। देर रात एफआईआर दर्ज की गई। मामले में बनवारी गुर्जर, विश्राम गुर्जर, दामोदर गुर्जर, बंटी गुर्जर और वीरा गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
एसडीओपी जौरा नितिन बघेल ने बताया कि विवाद गाय और चारे को लेकर हुआ था। जांच में सामने आया है कि पहले गुर्जर परिवार के एक युवक के साथ कहासुनी हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। वीडियो और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।