टी20 वर्ल्ड कप कोई नहीं देखेगा… अश्विन ने ICC पर साधा निशाना, पूरी प्लानिंग पर उठाए सवाल

टी20 वर्ल्ड कप कोई नहीं देखेगा… अश्विन ने ICC पर साधा निशाना, पूरी प्लानिंग पर उठाए सवाल


T20 World Cup 2026: पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि आईसीसी इवेंट्स की फ्रीक्वेंसी और कॉम्पिटिशन करने वाली टीमों के बीच क्वालिटी में बढ़ते गैप के कारण 2026 आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप कोई नहीं देखेगा. अश्विन ने कहा कि टूर्नामेंट के शुरुआती चरणों में एकतरफा मैचों की बढ़ती संख्या फैंस को इस इवेंट से दूर कर सकती है.

टी20 वर्ल्ड कप कोई नहीं देखेगा: अश्विन

अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा, ”इस बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप कोई नहीं देखेगा. भारत बनाम अमेरिका, भारत बनाम नामीबिया- ये ऐसे मैच हैं जो आपको सचमुच वर्ल्ड कप से दूर कर देंगे. टी20 वर्ल्ड कप पहले हर चार साल में एक बार होते थे. इसी वजह से इंटरेस्ट बनता था. भारत पहले राउंड में इंग्लैंड या श्रीलंका के साथ खेलता था और उसमें ज्यादा मजा आता था.”

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: ​15 साल का करियर, 7 बार टीम से ड्रॉप… उस्मान ख्वाजा ने बनाए 6 प्रचंड रिकॉर्ड, ब्रैडमैन के क्लब में नाम

अश्विन ने जताई चिंता

अश्विन ने आईसीसी टूर्नामेंट्स की रेगुलर शेड्यूलिंग पर भी चिंता जताई. उनका सुझाव है कि इससे वर्ल्ड कप से जुड़ी पारंपरिक उत्सुकता कम हो गई है. उन्होंने स्थापित टीमों और उभरती हुई टीमों के बीच बढ़ते गैप को एक बड़ी समस्या बताया. उनका तर्क है कि शुरुआती राउंड के बेमेल मैच टूर्नामेंट से कॉम्पिटिशन का रोमांच खत्म कर देते हैं.

आईसीसी टूर्नामेंट की बाढ़

2010 से 2018 को छोड़कर लगभग हर साल आईसीसी टूर्नामेंट हुए हैं. कोविड-19 महामारी के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2020 से 2021 तक के लिए टाल दिया गया था और फिर 2022 में आयोजित किया गया. इसके बाद 2023 में वनडे वर्ल्ड कप हुआ, उसके बाद 2024 में टी20 वर्ल्ड कप, 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी और अब 2026 में एक और टी20 वर्ल्ड कप होगा.

ये भी पढ़ें: वो 10 क्रिकेटर, जो वक्त से पहले संन्यास नहीं लेते तो कर देते रिकॉर्ड की बारिश, रोहित-विराट जैसा होता कद

इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें

2026 मेंस टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें होंगी. इसे 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका मिलकर होस्ट करेंगे. भारत डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर टूर्नामेंट की शुरुआत करेगा और खिताब बचाने के लिए पसंदीदा टीमों में से एक है. यह कॉम्पिटिशन पांच ग्रुप में खेला जाएगा, जिसमें होस्ट भारत का सामना पहले मैच में अमेरिका से होगा.



Source link