रिपोर्ट- अशोक शर्मा. मध्य प्रदेश के दतिया के एक स्कूल में बार बालाओं का डांस सुर्खियों में है. मामला परासरी मिडिल स्कूल का है. ग्राम पंचायत ने स्कूल परिसर में नए साल का जश्न मनाया. फिल्मी गानों पर बार बाला फूहड़ नृत्य करती नजर आईं. डांस का वीडियो सामने आया. पंचायत ने नए साल के कार्यक्रम के लिए स्कूल प्रबंधन से अनुमति ली थी. स्कूल प्रबंधन ने नियम विरुद्ध जाकर ग्राम पंचायत को अनुमति दे दी. मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए हैं.