बालाघाट में हनुमान पालकी यात्रा निकाली गई: बजरंग सेना ने नववर्ष पर तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन किया – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में हनुमान पालकी यात्रा निकाली गई:  बजरंग सेना ने नववर्ष पर तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन किया – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट में नववर्ष के अवसर पर बजरंग सेना द्वारा तीन दिवसीय हनुमान उत्सव का आयोजन किया गया। इसी क्रम में 1 जनवरी की देर शाम नगर में भगवान हनुमान की पालकी यात्रा निकाली गई।

.

यह पालकी यात्रा सिंधु भवन से शुरू होकर हनुमान चौक, मेनरोड, काली पुतली चौक और आंबेडकर चौक होते हुए पुनः सिंधु भवन पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।

तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन 2 जनवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। इसमें बजरंग सेना के सदस्य और इच्छुक रक्तदाता रक्तदान करेंगे। इसके साथ ही भक्तों के लिए महाप्रसाद (भंडारे) का वितरण भी किया जाएगा।

बजरंग सेना के अध्यक्ष यश मंगलानी ने बताया कि जहां लोग नववर्ष का स्वागत मांस और मदिरा के सेवन से करते हैं, वहीं उनकी सेना ने युवाओं के साथ मिलकर नववर्ष के आगमन पर भक्तिमय आयोजन करने का प्रयास किया है। यह आयोजन पिछले दो वर्षों से लगातार जारी है और इस वर्ष इसका तीसरा संस्करण है।

इस दौरान युवा हनुमान भक्ति में लीन होकर झूमते रहे। युवा संजय मंगलानी, साहिल आहुजा, अंशुल पेसवानी, हिमांशु दावड़ा, प्रथम क्षत्रिय, आकाश वरदानी, यश बिसेन, उपांशु बत्रा, चिराग केशवानी, गौतम अटलानी, तनिश पेसवानी, काव्या बत्रा, निकुंश सांवरे और त्रिभुवन नगपुरे ने आज होने वाले रक्तदान और महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में भक्तों से पहुंचकर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है।



Source link