T20 world cup 2026: 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है. सभी टीमें अपनी तैयारियों में जोरों-शोरों से लगी हुई हैं. इसी बीच दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के लिए अपने 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है. टीम की कप्तानी का जिम्मा कप्तान एडेन मार्करम के हाथों में हैं. वहीं, तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को वर्ल्ड कप के स्क्वॉड में जगह मिली है. गौरतलब है कि टीम में तूफानी बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स और विकेटकीपर बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन को नहीं शामिल किया गया है. कुछ खिलाड़ी टीम में ऐसे भी हैं, जिन्हें वर्ल्ड कप के लिए पहली बार टीम में जगह मिली है.
रबाडा की वापसी
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका टीम के मुख्य तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा लंबे समय से पसलियों के चोट के कारण टीम से बाहल चल रहे थे. यही नहीं टीम इंडिया के खिलाफ भी वह पसलियों में चोट के कारण बाहर थे. रबाडा लंबे समय से टीम के तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालते आ रहे हैं. उन्हें टी20 मैचों का काफी अनुभव है.ऐसे में टीम में उनकी मौजूदगी गेंदबाजी को और भी ज्यादा मजबूती प्रदान करेगी.
स्टब्स – रिकल्टन को बाहर का रास्ता
ट्रिस्टन स्टबस् को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने 10 करोड़ रूपए में रिटेन किया था. लेकिन फिर भी उन्हें दक्षिण अफ्रीका के मैनेजमेंट ने वर्ल्ड कप स्क्वॉड के लिए टीम में जगह नहीं दी. बात करें उनके प्रदर्शन कि तो, दाएं हाथ के इस मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ने अफ्रीका के लिए अब तक 42 टी20 मैचों में 2 अर्धशतकों की मदद से 822 रन बनाए हैं.वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज रेयान रिकल्टन को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ रूपए में रिटने किया था और उन्हें भी नहीं शामिल किया गया है. उनके प्रदर्शन की बात करें तो, 18 मैचों में 2 हाफ सेंचुरी के साथ 381 रन बनाए हैं, जबकि विकेट के पीछे 10 कैच लिए हैं.
SA t20 स्क्वॉड
एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेन मनाफा, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश और एनरिक नॉर्किया