युवक कांग्रेस ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका: पत्रकारों से अभद्रता और दूषित पानी से मौतों पर इस्तीफे की मांग – Umaria News

युवक कांग्रेस ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका:  पत्रकारों से अभद्रता और दूषित पानी से मौतों पर इस्तीफे की मांग – Umaria News


उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र में युवक कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मानपुर बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की।

.

यह प्रदर्शन इंदौर में दूषित पानी पीने से हो रही मौतों और पत्रकारों के साथ मंत्री के कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में किया गया।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज गौतम ने कहा कि इंदौर में दूषित पानी से लगातार मौतें हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री इस गंभीर मुद्दे पर संवेदनशीलता दिखाने के बजाय पत्रकारों से अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जो निंदनीय है। गौतम ने मांग की कि ऐसे मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

कांग्रेस नेता विजय गौतम ने भी मंत्री के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ हैं और उनके साथ बदतमीजी स्वीकार्य नहीं है। रवि सेन ने कहा कि दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में मंत्री गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं, जिसके कारण युवक कांग्रेस को सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराना पड़ा।

युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।



Source link