Indore Water Contamination News Update: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से 14 लोगों की मौत के बाद बड़ा खुलासा हुआ है. मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में साफ हुआ कि जानलेवा बैक्टीरिया वाले पानी से ही मौतें हुईं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने सालों से गटर का पानी आने की शिकायतें की थीं. वार्ड 11 के पार्षद कमल वाघेला ने इंफ्रास्ट्रक्चर खराब होने की बात मानी, लेकिन जिम्मेदारी से इनकार किया. नगर निगम की टीम 6 दिन से मौके पर है, फिर भी लीकेज का स्रोत अब तक नहीं मिल पाया है.
Source link
14 मौतों के बाद भी जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला! इंदौर में गंदे पानी ने ली जान, पार्षद बोले…मेरी कोई गलती नहीं