BBL: ब्रायंट की तूफानी पारी.. मेलबर्न स्टार्स का रुका विजयरथ, लास्ट ओवर थ्रिलर में ब्रिस्बेन हीट की जीत

BBL: ब्रायंट की तूफानी पारी.. मेलबर्न स्टार्स का रुका विजयरथ, लास्ट ओवर थ्रिलर में ब्रिस्बेन हीट की जीत


BBL: एक तरफ साउथ अफ्रीका टी20 लीग में धमाकेदार रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं तो दूसरी तरफ बिग बैश का रोमांच है. बीबीएल में ब्रिस्बेन हीट ने मेलबर्न स्टार्स का विजयरथ रोका और 4 विकेट से जीत दर्ज की. मेलबर्न स्टार्स की ये पहली हार है इससे पहले टीम जीत का चौका लगा चुकी थी. इस टीम ने अब तक 5 में से 4 मैच जीते हैं. टीम +1.379 के साथ प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है, जबकि 6 में से 3 मुकाबले जीतकर ब्रिस्बेन हीट की टीम चौथे पायदान पर पहुंच गई है.

गाबा में रोमांचक मुकाबला

शुक्रवार को द गाबा में खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी मेलबर्न स्टार्स ने 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए. इस टीम को की तरफ से सैम हार्पर और थॉमस रॉजर की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने 5.3 ओवरों में 52 रन जुटाए. हार्पर 23 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 37 रन बनाकर आउट हुए, जबकि थॉमस ने 12 गेंदों में 13 रन टीम के खाते में जोड़े.

Add Zee News as a Preferred Source


तीसरे विकेट के लिए 53 रन की पार्टनरशिप

टीम ने 56 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे. यहां से कप्तान मार्कस स्टोइनिस ने कैंपबेल केल्लावे के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 53 रन जुटाते हुए टीम को 109 के स्कोर तक पहुंचाया. स्टोइनिस 35 गेंदों में 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कैंपबेल ने 14 गेंदों में 29 रन टीम के खाते में जोड़े. ब्लेक मैक्डोनाल्ड (नाबाद 37) ने हिल्टन कार्टराइट (नाबाद 26) के साथ सातवें विकेट के लिए 22 गेंदों में 58 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. ब्रिस्बेन की तरफ से गेंदबाजी में बाल्किन ने 2 विकेट निकाले, जबकि जैवियर बार्टलेट, ओले पैटरसन, मैथ्यू कुह्नमैन और मैट रेनशॉ ने 1-1 विकेट हासिल किया.

2 गेंद रहते ब्रिस्बेन की जीत

इसके जवाब में ब्रिस्बेन हीट ने 19.4 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली. इस टीम ने 34 के स्कोर तक जैक विल्डरमुथ (15) और कॉलिन मुनरो (3) का विकेट गंवा दिया था. यहां से कप्तान नाथन मैकस्वीनी ने मैट रैनशॉ के साथ तीसरे विकेट के लिए 69 रन जुटाते हुए टीम को संभाला. मैकस्वीनी 31 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 1 छक्का और 5 चौके शामिल रहे, जबकि रैनशॉ ने 27 गेंदों में 41 रन जुटाए.

ये भी पढे़ं.. टी20 वर्ल्ड कप कोई नहीं देखेगा…अश्विन ने ICC पर साधा निशाना, प्लानिंग पर उठाए सवाल

मैक्स ब्रायंट ने मैच में डाली जान

मैक्स ब्रायंट ने जैवियर बार्टलेट के साथ सातवें विकेट के लिए 24 गेंदों में 65 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई. ब्रायंट 26 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 48 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि बार्टलेट ने 9 गेंदों में 21 रन की नाबाद पारी खेली. विपक्षी खेमे से पीटर सिडल और मिचेल स्वेपसन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए, जबकि टॉम कर्रन और हारिस रऊफ ने 1-1 विकेट निकाला.



Source link