इंदौर के इस इलाके में भी नलों से आ रहा ड्रेनेज वाला पानी, सालों से उबालकर पी रहे लोग, अब लिया सैंपल

इंदौर के इस इलाके में भी नलों से आ रहा ड्रेनेज वाला पानी, सालों से उबालकर पी रहे लोग, अब लिया सैंपल


Last Updated:

Indore Water Contamination: इंदौर के भागीरथपुरा में नर्मदा पाइपलाइन में ड्रेनेज का पानी मिलने से 15 मौतें हुईं. लेकिन, भागीरथपुरा ही नहीं, इंदौर के एक और इलाके में लोग सालों से इसी समस्या से जूझ रहे हैं. यहां बिना उबाले पानी पिया ही नहीं जा सकता.

Indore News: देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर इस वक्त अपने गंदे पानी के लिए पूरे देश में चर्चा विषय बना हुआ है. भागीरथपुरा में नर्मदा पाइपलाइन में ड्रेनेज का पानी मिलने से 15 लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन, यह कहानी केवल भागीरथपूरा की नहीं है. इंदौर के कई इलाके हैं, जहां अब भी ड्रैनेज का पानी पाइपलाइन में आता है.

अब सैंपल लिए गए…
जेल रोड की सुतार गली के लोग भी इसी समस्या का कई सालों से सामना कर रहे हैं. लेकिन, न तो कोई सुनवाई हुई और न ही आज तक कोई एक्शन लिया गया. स्थानीय निवासी भूपेंद्र मकवाना ने अपने यहां की एक टंकी दिखाई, जिसकी साफ सफाई की जा रही है, इसका कारण है र्मदा की लाइन से आया गंदा पानी है. आधे घंटे यहां पानी की सप्लाई की जाती है, जिसमें से 10 मिनट पहले गंदा पानी निकालना पड़ता है. ड्रेनेज का यही पानी लोगों के यहां टंकी में भर जाता है. भूपेंद्र ने बताया, भागीरथपुरा की घटना को देखते हुए, अब जाकर हमारे यहां से सैंपल लिए गए हैं.

बीमारियां भी फैल रहीं…
ड्रेनेज वाले पानी को केवल पीने की समस्या नहीं है, चूंकि इस्तेमाल लायक पानी नहीं है, इसलिए पानी को रोजाना सड़कों पर फेंका जाता है. इससे पूरी सड़क हमेशा गीली रहती है. गंदगी के कारण मच्छर पैदा हो जाते हैं‌. यहां से निकलने पर बदबू आती है. इसी वजह से यहां पर बीमारियां भी फैल रही हैं. पीने के पानी का कोई दूसरा स्रोत नहीं है. महंगा पानी या तो बाहर से खरीदना पड़ता है या फिर RO लगाना ही एक उपाय है. हमारे यहां कोई मेहमान आता है तो हम उसे उबला पानी ही पिलाते हैं, कई बार इस वजह से हमारा मजाक भी बनता है.

लंबे समय से समस्या
रहवासियों ने बताया, यहां पानी की समस्या लंबे समय से है. पहले पानी बहाओ, फिर साफ पानी आए तो उसे फिटकारी घुमाकर साफ करो, उबालो फिर इस्तेमाल करो. यहां पानी पीना पहाड़ चढ़ने जैसा लगता है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

इंदौर के इस इलाके में भी आ रहा ड्रेनेज वाला पानी, सालों से उबालकर पी रहे लोग



Source link