ओवरटेक विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या का खुलासा: दतिया में दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी अभिरक्षा में; कट्टा-स्कॉर्पियो जब्त – datia News

ओवरटेक विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या का खुलासा:  दतिया में दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी अभिरक्षा में; कट्टा-स्कॉर्पियो जब्त – datia News



दतिया में नए साल की रात दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज गोलीकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। ओवरटेक को लेकर हुए मामूली विवाद में प्रद्युमन शर्मा की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक

.

घटना 1 जनवरी की रात करीब 11.45 बजे की है। फरियादी धर्मेंद्र शिवहरे अपने साथी प्रद्युमन शर्मा, प्रदीप रावत, मनोज गुर्जर और पोथीराम कुशवाह के साथ शराब कंपनी की बोलेरो से उनाव रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर की सफेद स्कॉर्पियो, जिसके पीछे नारंगी रंग से “ब्राह्मण” लिखा था, उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया गया। आगे एचपी पेट्रोल पंप के सामने स्कॉर्पियो सवारों ने बोलेरो को रोक लिया और विवाद शुरू हो गया।

दाहिनी जांघ में लगी थी गोली विवाद के दौरान आरोपी अभि उर्फ गग्गा यादव ने 315 बोर के कट्टे से जान से मारने की नीयत से प्रद्युमन शर्मा पर फायर कर दिया। गोली प्रद्युमन की दाहिनी जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। आरोपी मौके से स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए। घायल प्रद्युमन को पहले जिला अस्पताल दतिया और बाद में ग्वालियर के जेएएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिरों की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस ने राजेंद्र भारती के क्रेशर के पास से आरोपी अभि उर्फ गग्गा यादव और अक्षय उर्फ संजय निचरेले को गिरफ्तार किया। पूछताछ में वारदात का खुलासा हुआ। आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है, जबकि बाल अपचारी के संबंध में वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।



Source link