कप्तान बनने के बाद वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप…नए साल के पहले मैच में नहीं चला बल्ला, बनाए सिर्फ इतने रन

कप्तान बनने के बाद वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप…नए साल के पहले मैच में नहीं चला बल्ला, बनाए सिर्फ इतने रन


IND U19 vs SA U19: वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम उम्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. वो विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं. साल 2025 में उन्होंने कई ऐतिहासिक पारियां खेली हैं. उनके बल्ले से अलग-अलग टूर्नामेंट में कुल 6 शतक निकले थे, लेकिन साल 2026 का आगाज उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. नए साल 2026 में पहला मैच खेलने उतरे वैभव का बल्ला खामोश रहा. वो सिर्फ 11 रन बना पाए. उन्होंने 12 गेंदें खेलीं और 2 चौके लगाकर वो आउट हो गए.

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी साउथ अफ्रीका दौरे पर गई अंडर-19 टीम के कप्तान हैं. कुल तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 3 जनवरी यानी आज से हुआ है. पहला मुकाबला बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जा रहा है, जिसमें भारत टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरा. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहला विकेट 5 रनों पर गिरा. आरोन जॉर्ज सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. फिर टीम के 34 रनों के स्कोर पर वैभव सूर्यवंशी की पारी भी खत्म हुई. वो पहली बार साउथ अफ्रीकी जमीन पर खेलने उतरे थे और पहले मैच में जलवा नहीं दिखा पाए.

कप्तानी के मामले में बनाया रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये वनडे सीरीज काफी अहम है, क्योंकि अगले साल टीम इंडिया अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलेगी. इस सीरीज के जरिए वर्ल्ड कप की तैयारियां बेहतर हो सकेंगी. वैभव इस सीरीज में कप्तानी कर रहे हैं. वो 14 साल के हैं और अंडर-19 टीम की कप्तानी करने वाले सबसे युवा भारतीय भी बन गए हैं. वैभव को इसलिए कप्तानी दी गई है, क्योंकि रेगुलर कप्तान आयुष म्हात्रे और उपकप्तान विहान मल्होत्रा चोट के चलते इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


मैच का हाल

अगर मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने तक 25 ओवर का खेल हो चुका है. भारत ने 4 विकेट खोकर 106 रन बना लिए हैं. हरवंश पंगलिया 19 जबकि आरएस अंबरीश 19 रन बनाकर खेल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 6 6 6 6 6 4: 2 मिनट में 34 रन, हार्दिक पांड्या ने ठोका तूफानी शतक, छक्कों की बारिश कर मचा दी तबाही

 



Source link