कभी पीला तो कभी झागवाला, नालियों से गुजर रहा पीने का पानी, इंदौर के बाद अब सागर में भी वही हाल

कभी पीला तो कभी झागवाला, नालियों से गुजर रहा पीने का पानी, इंदौर के बाद अब सागर में भी वही हाल

Sagar News: इंदौर में दूषित पानी से 15 मौतों के बाद अब सागर में भी पेयजल संकट गहराता जा रहा है. नालियों से गुजर रही पाइपलाइनों से घरों तक गंदा और बदबूदार पानी पहुंच रहा है. 22 साल पुरानी पाइपलाइन और नई लाइन में भी लीकेज की शिकायतें सामने आई हैं. लोग मजबूरी में गंदा पानी पी रहे हैं या बाहर से पानी लाने को मजबूर हैं. प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद सवाल बना हुआ है कि जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

Source link